चेकिंग के नाम पर शराबी पुलिसकर्मीयो ने एक डाक्टर की इतनी पिटाई करी की वो पहुच गया अस्पताल

NOIDA ROHIT SHARMA

युपी पुलिस अपनी अपनी क्रुरता और कार्यप्रणाली के लिए पहले से बदनाम है लेकिन जो नोएडा मे देखने को मिला है वो वाकई कुछ ज्यादा शर्मनाक है…जब चेकिंग के नाम पर शराबी पुलिसकर्मीयो ने एक डाक्टर की इतनी पिटाई करी की वो पहुच गया अस्पताल…घटना फेस-2 थानाक्षेत्र के सेक्टर-93 की है यहा पर डाक्टर हैदर एटीएम से पैसे निकालने आए थे…सेक्टर-93 से डाक्टर ने पैसे निकाले…रात काफी थी..एटीएम से निकलते ही फेस-2 थाने के एक सिपही ने उसे रोक लिया और उसे चेक करने के लिए कहा…पिङीत डाक्टर की माने तो उसने सब कुछ चेक करा दिया लेकिन सिपाही उसकी जेब मे रखे पैसे लेना चाहता था…जब उसने विरोध किया तो सिपाही ने उसकी पिटाई शुरु कर दी…आप खुद सीसीटीवी के फुटेज मे देख सकते है की किस तरह डाक्टर को बेरहमी से पीट रहा है नोएडा पुलिस का ये सिपाही…शराबी सिपाही ने पीसीआर को काल किया सेक्टर-93 मे तैनात पीसीआर 52 भी मौके पर पहुच गई..पीसीआर के सारे सिपाही भी शराब के नशे मे धुत थे…उन लोगो ने भी डाक्टर को पीटना शुरु कर दिया…मौके पर डाक्टर के परिजन भी पहुच गए..उनका आरोप है की छुङाने पर पुलिस ने परिजनो को भी पीटा…डाक्टर की हालत खासा खराब है जिनको यथार्थ अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहा उसका इलाज चल रहा है…डाक्टर के भाई को भी चोटे आई है…पुलिस के आला अफसरान भी अस्पताल पहुचे…और पिङीत का हाल चाल लिया…और जांच की बात कर रहे है…लेकिन पुलिस की ये कैसी चेकिंग होती है जिसके नाम पर पुलिस के सिपाहीयो को लाईसेंस मिल जाता है किसी को भी पीटने का…जिसकी नजीर आपके सामने है..घटना के 24 घंटे हो चुके है लेकिन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयो ने ना तो सिपाही के खिलाफ कोई कार्यवाही करी और ना पीसीआर पर तैनात कर्मचारीयो के खिलाफ….

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=tlU5c-tif6g&w=420&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.