डीएनडी पर जनता के अधिकारों की लडाई जारी रहेगी— पूव्र मंत्री नबाब सिंह नागर
NOIDA ROHIT SHARMA
जनहित मोर्चा की प्रेसवार्ता पूव्र मंत्री नबाब सिंह नागर के आवास पर हुई कि डीएनडी पर विरोध प्रदर्शन काफी सफल रहा है, डीएनडी को टोल फ्री कराने के लिए जनता ने जबदरदस्त सहयोग प्रदान किया है क्षेत्र के अधिकांश सामाजिक संगठनों ने खुलकर अपना समर्थन इन आंदोलन को प्रदान किया है इस समर्थन के लिए जनहित मोर्चा सभी सामाजिक संगठनों एंव क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हैं, डीएनडी पर हमारा संघर्श जब तक जारी रहेगा जबतक जनता को टोल टैक्स से मुक्ति नहीं मिल जाती। उन्होंन कहा कि सर्वप्रथम हमारा एक प्रतिनिधिमंडल एक सप्ताह बाद डीएम से मिलकर जानकारी प्राप्त करेगा कि कैग द्वारा नोएडा टोल ब्रिज कंपनी के खातों की जांच कराने की मांग पर प्रदेश सरकार ने क्या निर्णय किया, यदि एक सप्ताह में निर्णय नहीं आता है तो जनहित मोर्चा अपने इस आंदोलन में षरीक सभी संगठनों से वार्ता कर संघर्ष की अगली रणनीति की घोषणा करेंगे। कल शान्तीपूर्ण धरने को जिला प्रशासन ने गिरफ्तारी कर आंदोलन को बदाने का कार्य किया है, जो जनता के अधिकारों पर कुठाराघात है। क्योंकि हमारे घरने से कोई शान्ती व्यवस्था बिगडने का खतरा नहीं था हम लोग शान्तिपूर्वक अपने धरने का संचालन कर रहे थे किन्तु प्रदेश को जनभावना की चिन्ता नहीं है उसे टोल कंपनी के हितों की चिन्ता है, भविष्य में जनता इसका हिसाब लेगी, किन्तु हम लोग चुप बैठने वाले नहीं है। हम जनता की लूट व अन्याय के खिलाफ अपनी लडाई जारी रखेंगे। आज की वार्ता में अनिल गुप्ता, राजे कसाना, साकेस शर्मा, उदयवीर यादव, मनोज कटारिया, दीपक विग, सुनील नागर आदि मौजूद रहे।
