मेरठ मंडल आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था को चलाने एवं सर्विलाॅन्स की दृष्टि से की गयी बैठक

NOIDA ROHIT SHARMA

मण्डलायुक्त मेरठ मंडल आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में नोएडा की ट्रैफिक व्यवस्था को चलाने एवं सर्विलाॅन्स की दृष्टि से जिलाधिकारी एन पी सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के साथ नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, परिवहन एवं टैªफिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी । बैठक में शासन द्वारा इस कार्य के लिये प्लानिंग बनाने हेतु नामित प्राईस वाटर हाउस कपर्स प्रा0 लि0 के प्रतिनिधि के रूप में गौतमसिंह ने बताया कि नोएडा एवं गे्रटर नोएडा में टैªफिक व्यवस्था एवं सर्विलाॅन्स के दृष्टिकोण से 130 जंक्शन चिन्हित हुये है जिसमें वर्तमान समय में 20 जंक्शन पर निर्माण एवं मरम्मत का कार्य चल रहा है। 110 जंक्शन पर कार्य आरम्भ किया जा सकता है। उन्होनें बताया कि स्मार्ट सिटि सर्विलाॅन्स के दृष्टिकोण से नोएडा एवं गे्र0 नोएडा में 239 स्थान चिन्हित किये गये हैं।उन्होनें बताया कि टैªफिक एवं सर्विलाॅन्स के दृष्टिकोण से चिन्हित स्थानों 1064 कैमरें स्थापित होगें जिसमें पीटीजैड कैमरा, एएनपीआर कैमरा तथा सीसीटीवी कैमरें लगाये जायेगें। पीटीजैड कैमरा वारदात होने वाले गाडियों एवं सम्बन्धित यक्तियों को कैप्चर करेगा जबकि एएनपीआर कैमरा गाडियो की नम्बर प्लेट को कैप्चर करेगा। बैठक में उन्होनें मोवाइल कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर बनाने का प्रस्ताव रखा जो किसी भी बडी घटना के स्थान पर जाकर घटनास्थल का एक एक पल का चित्रण तथा उसमें बैठे अधिकारी व्यवस्था को कन्ट्रोल करने के लिये निर्देश भी देते रहेगें। बैठक में मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने चिन्हित किये गये स्थानों का भौतिक रूप से सत्यापन करने के लिये नोएडा उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौम्या श्रीवास्तव तथा ग्रेनो के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिशिर सिंह को नोडल अधिकारी नामित करते हुये निर्देश दिया कि वे टैªफिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ कम से कम एक दर्जन स्थानों पर जाकर स्थिति का जायजा लें, भौतिक आकंलन करें और 15 दिन के भीतर अपनी रिर्पोट जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को प्रस्तुत करें। आकंलन में पीक एवं नाॅन पीक आवर्स तथा वर्किंग एवं नाॅन वर्किंग दिन का विषेश ध्यान रखें। उन्होनें जिला अधिकारी एन पी सिंह एवं एसएसपी से कहा कि इनसे प्राप्त रिर्पोट के आधार पर दोनों अधिकारी संयुक्त रूप से अपने नजरिये से मूल्याकंन कर एक रिर्पोट तैयार करवायें। बैठक में मंडलायुक्त ने नोएडा में टैम्पो एवं ई-रिक्शा के संचालन को दुरूस्थ करने नियमों उल्लघंन करने पर चालान करने का निर्देश दिया। उन्होनंे टैम्पो एवं ईरिक्शा के स्टेंड बोर्ड लगाने तथा सडक किनारे पेंट कर उनका स्थान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर रचना यदुवंशी एआरटीओ ने बताया कि नोएडा में अभी 267 ईरिक्शा का पंजीकरण हुआ है और एक हजार की प्रक्रिया लम्बित है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवल प्रताप ने बताया कि टैªफिक पुलिस के लिये 20 के्रन की माॅग के साथ महामाया फ्लाईओवर के अधूरे काम को तत्काल ठीक कराने का अनुरोध किया। मंडलायुक्त के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण के डीसीओ ने फिलहाल 10 के्रन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया कि और यह भी बताया कि टेन्डर प्रक्रिया पूर्ण हो गयी है शीघ्र कार्य आरम्भ हो जायेगा।

Picture 071

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.