शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दलीप ट्राफी मैच में खेलते इंडिया ब्लू टीम के प्लेयर्स
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे दलीप ट्राफी मैच के तीसरे मैच में इंडिया ब्लू टीम की अच्छी शुरुआत हुई। पहले दिन के खेल खत्म होने तक इंडिया ब्लू ने 90 ओवर में तीन विकेट खोकर 363 रन बनाये । अभिमन्यु मिथुन चार रन व चेतेश्वर पुजारा 63 रन बना कर क्रीज पर थे। पहले दिन मयंक अग्रवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर 218 गेंद में 21 चौके व एक छक्के लगाकर 161 रन बनाए। अशोक डींडा ने अंकित राजपूत के हाथों उसे कैच आउट कराया। कप्तान गौतम गंभीर भी शतक लगाने से चूक गए। वह 90 रनों के निजी स्कोर पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इस समय टीम का स्कोर 212 रन था। पारी की शुरुआत करने उतरे गौतम गंभीर व मयंक अग्रवाल ने 12.1 ओवर में पहले 50 रन टीम के स्कोर में जोड़े। गौतम गंभीर ने 107 व मयंक अग्रवाल 64 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया। गौतम गंभीर 59वें ओवर में अंकित राजपूत के हाथों रन आउट होकर लौट गए। इस समय वह 90 रनों के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। 38.1 ओवर में टीम के 152 रन पूरे हुए। मयंक ने 142 गेंदों में अपना शतक (103) पूरा किया। इस समय टीम का स्कोर 55.4 ओवर में 202 रन था। 68.5 ओवर में 212 रन के स्कोर पर गौतम गंभीर का विकेट गिरा। इस समय मयंक 115 रन के निजी स्कोर पर खेल रहे थे। टीम के 250 रन 68.5 ओवर में पूरे हुए। दूसरे विकेट लिए मयंक व चेतेश्वर पुजारा ने 25 ओवर में 103 रनों की साझेदारी की। तीसरे विकेट के लिए सिर्फ एक रन की साझेदारी हुई। सिद्धेश एक रन बनाकर आउट हो गए। खेल खत्म होने तर चेतेश्वर पुजारा 63 व अभिमन्यु मिथुन चार रन के निजी स्कोर पर क्रीज पर डटे थे। जसप्रीत बुमराह व अशोक डींडा ने एक-एक विकेट लिए।