जेवर के चांचली गाव में बीमा कैम्प लगाते भाजपा कार्यकर्ता

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI

जेवर विधानसभा में भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने नेतृत्व में ग्राम चांचली में बीमा कैम्प का आयोजन किया गया। पंजाब एंड सिंध बैंक की थोरा शाखा के सहयोग से ग्राम चांचली में फ्री प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा योजना का कैम्प का आयोजन किया गया , जिसमें गांव चांचली के लोगों के दो सौ बीमा कराए गए और पांच लोगों के प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराए गए। ग्रामवासियों के जो बीमा कराए गए उनकी राशी भाजपा नेता ठा. संजय सिंह ने बैंक को दी , साथ ही मोदी सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में भी ग्रामवासियों को जानकारी दी गई,ग्राम चांचली में 12 बजे बीमा कैम्प की शुरूआत की गई, बीमा कराने के लिए महिला ज्यादा संख्या में पहुंची और सभी ने मोदी सरकार की योजनाओं की सराहना की । स्थानीय लोगों का कहना था कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है तब से लगातार योजनाओं का लाभ ग्रामीण स्तर पर भी मिल रहा है। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें मोदी सरकार की सभी योजनाओं के जानकारी अधिकारियों द्वारा पूर्ण ढंग से नहीं दी जा रही है जिसकी वजह से वो कई उपयोगी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.