एक्युरेट कॉलेज में मनाई गयी गणेश चतुर्थी

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI 

आज एक्यूरेट कॉलेज में   गणेश चतुर्थी का पूजन किया गया। जैसा कि ज्ञात है कि एक्युरेट संस्थान में हर वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाता है पूजा में गणेश भगवान के हिसाब से प्रबन्धन शिक्षा को समझाया गया। पूजा में आये विद्वान पन्डितों ने बताया कि भगवान गणेश ने मूसक से मित्रता करके यह दर्शाया है कि मानव जिन भेदभावों में लिप्त है वो गलत है। मूसक को घमण्ड का भी प्रतीक माना गया है। अतः जो लोग अपने घमण्ड पर काबू पा लेते है वो सच्चे एवं सफल मैनेजर बन सकते है। सभी प्रोफेसर्स, छात्र एवं छात्राओ ने मन्त्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।एक्यूरेट की समूह निदेशिका सुश्री पूनम शर्मा ने बताया कि आज के बदलते दौर में हम अपने इष्ट देवों को भूलते जा रहे है। उन्होंने बताया कि गणेश प्रतिमा के विसर्जन तक एक्यूरेट प्रांगण में प्रातः एवं संन्ध्या काल में भजन एवं कीर्तन होता रहेगा। यह भाव छात्र एवं छात्राओं में घनात्मक परिवर्तन लाता है।संस्थान के महा निदेशिक डा ऐस के दत्त  ने प्रबंधन शिक्षा में भगवान गणेश की पूजा एवं उपदेशों का महत्व बताते हुए कहा भारतीय संस्कृति और भारतीय शैक्षिक प्रणाली अभिभाज्य है। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डा राजीव भरद्वाज एवं निदेशक डा0 एस ऐन सिंह  ने गणेश प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर फल एवं पुष्प चढ़ाये।कार्यक्रम में सम्मलित कई छात्र एवं छात्राओं ने भगवान गणेश से सम्बन्धित भजन एवं आरती का गायन किया। समारोह के समापन पर सभी भक्तगणों ने भगवान गणेश के अतिप्रय भोजन बूॅदी के लड़डू एवं फलों को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।समारोह में आर्किटैक्चर के निदेशक डा0 देवल रघुवंशी एवं सभी विभागाअघ्यक्ष मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.