आई.टी. एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा ने अपने ’समस्याग्रस्त समाधान’ (च्तवइसमउंजपब ैवसनजपवदे) के द्वारा एक प्रतियोगिता का आयोजन किया।
Saurabh Shrivastava Tennews
आई.टी. एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा ने अपने
’समस्याग्रस्त समाधान’ (च्तवइसमउंजपब ैवसनजपवदे) के द्वारा एक प्रतियोगिता का
आयोजन किया। जिसमें इंजीनियरिंग काॅलेज की सभी शाखाओं के छात्र
एवं छात्राएं ’’वैकल्पिक’’ एवं ’’विवरणात्मक’’ प्रश्नावलियाँ प्रतियोगिता
के लिए सम्मलित हुए।
इस प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्राओं ने पूरी प्रतिभा और ज्ञान के
द्वारा प्रश्नों के हल प्रस्तुत किए। यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित
की गई। जिसमें प्रथम चरण के अंत में, 10 प्रतियोगी, द्वितीय चरण के लिए
चयनित किए गए। द्वितीय चरण में इन प्रतियोगीयों ने विस्तार पूर्वक बताया कि
प्रतियोगिता में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर उन्होंने किस आधार पर
दिये।
प्रतियोगिता के मुख्यतः दो लाभ हुए, एक तो बच्चों में ज्ञान का
परीक्षण हुआ, उनके अध्ययन का मान हुआ, साथ ही साथ उनके भीतर यह
आत्मविश्वास भी जाग्रत हुआ कि वे प्रश्नों के उत्तर किस आधार पर दे
और उनकी अभिव्यक्ति कैसे की जाए। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का
उद्देश्य यह था कि छात्र एवं छात्राएं लघु एवं अति लघु तथा
निबन्धात्मक प्रश्नों के उत्तर देने की कला सीख सके। इसके द्वारा छात्र
एवं छात्राओं को बुद्वि क्षमता भी नापी गई और प्रश्नों के उत्तर
देने की क्षमता भी।
इस प्रतियोगिता के अंत में प्रथम अबदुल हनान साह (सिविल तृतीय वर्ष)
द्वितीय अमन कुमार (सी.एस. ई द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय मयंक कुमार (सी.एस. ई
तृतीय वर्ष) स्थान पर रहे व अन्य तीन छात्रों विकास दीप (एम.ई. तृतीय
वर्ष) लक्ष्य कुमार (ई.सी. ई. तृतीय वर्ष) हर्ष रंजन (सी.एस. ई द्वितीय
वर्ष) को संत्वना पुरस्कार संस्थान निदेशक डा0 विनीत कंसल जी के द्वारा
दिया गया।