नवादा कांड में ड्राइवर ओमपाल के परिजनो को 50 लाख की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी :पूर्व मंत्री रवि गौतम

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  आज  सूरजपुर में  स्थित अम्बेडकर भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री रवि गौतम ने कहा कि नवादा कांड में  दलित ड्राइवर ओमपाल के घर कोई भी सांत्वना देने न तो केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा आए और न तो बीएसपी का कोई विधायक ही पहुंचा। उनकी पार्टी दलितों के वोटों का सिर्फ इस्तेमाल कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलितों में अपनी पैठ बनाने के लिए आंबेडकर प्रेम का सिर्फ दिखावा रहे हैं। डॉ. महेश शर्मा दलितों को देखकर रास्ता बदल देते हैं। जिले में कई दलित परिवारों के साथ बड़ी दुखद घटना हो चुकी हैं, लेकिन वह किसी के घर आंसू पोछने नहीं गए। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह डॉ. महेश शर्मा के करोड़पति बनने तक के सफर का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर एससी/एसटी एक्ट लगाने, 50 लाख की आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने की मांग एक सप्ताह में पूरा नहीं किया जाता है, तो कलेक्ट्रेट में दलित समाज के साथ महापंचायत करेंगे। और रवि गौतम ने कहा कि दलित समाज सपा  को फूटी आंख भी नहीं देखना चाहता है। इसके बाद भी लखनावली गांव के सपा नेता लोकमन प्रधान के प्रयास से राज्यमंत्री अनिल सिंह ने पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये की  आर्थिक मदद की। जबकि बीएसपी और बीजेपी का कोई नेता पीड़ित परिवार के घर नहीं पहुंचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.