ग्रेटर नोएडा के एक यूनिवर्सटी में छह लोगों के खिलाफ रैगिंग का मामला दर्ज
GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा के एक नामी विश्वविद्यालय में छह लोगों के खिलाफ रैगिंग का मामला दर्ज किया गया है यह मामला विश्वविद्यालय बीटेक कोर्स में पढ़ने वाले छात्र के परिजनो दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र के परिजनो ने आरोप लगाया है कि छात्र का उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। पीड़ित छात्र के पिता रक्षा मंत्रालय दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारी के पद पर तैनात हैं। छात्र के साथ न सिर्फ रैगिंग की गई बल्कि शारीरिक उत्पीड़न भी किया गया। आरोपियों की धमकी से छात्र सहमे छात्र ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन को जब पता चला कि तो उन्होंने नॉलेज पार्क कोतवाली में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार दिल्ली निवासी छात्र ने बीटेक कोर्स करने के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था। वह नॉलेज पार्क के एक निजी हास्टल में रह रहा था। छात्र का कहना है कि हॉस्टल में ही उसके साथ घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस छात्र की शारीरिक व मानसिक मेडिकल जांच करा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। छात्र की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ब्रिज, कस्तुब, स्वर्णिम, राघव, कर्नल त्रिपाठी व मिस्टर मल्होत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।