ग्रेटर नॉएडा को प्रदूषण मुक्त बनाने में समस्त विभागीय अधिकारी अपनी अहमं भूमिका निभायें:डीएम

GREATER NOIDA REPORTER LOKESH GOSWAMI 

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिये सभी नागरिकों के लिये  शुद्ध पर्यावरण अत्यन्त आवश्यक है अतः सभी नागरिकों का नैतिक दायित्व है कि उनके द्वारा नोएडा एवं गे्रटर नोएडा में पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपनी अहमं भूमिका निभायें ताकि समाज के सभी नागरिकों का सुखदायी जीवन बन सकें।डीएम अपने कैम्प आफिस नोएडा के सभागार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही गणमान्य व्यक्तियों को भी इस कार्य के लिये पे्ररित कर रहे थे। उन्होनें जनपद की समस्त निर्माण साईड्स पर भू-जल दोहन को रोकने के लिये सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक साईड पर कितने जल प्रयोग की आवश्यकता है और उनके द्वारा कितना पानी खरीदा जा रहा है इसकी आख्या एक सप्ताह में प्रस्तुत की जाये ताकि भू-जल के दोहन करने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही सम्भव हो सके। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर यह भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा कुछ सेक्टर का चयन करते हुये यह आॅकलन किया जाये कि कितना वहाॅ र्बनडाईआक्साईड और उसके सापेक्ष कितना आॅक्सीजन वहाॅ लगे वृक्षों से उत्पन्न हो रहा है यह भी आॅकलन किया जाये कि वहाॅ मानकों के अनुसार आॅक्सीजन उत्पादन के लिये कितने और किस प्रजाति के वृक्ष लगाने की आवश्यकता होगी। जिलाधिकारी ने इस मौके पर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को एनटीपीसी के सम्बन्ध में सभी तथ्यों सहित मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को पत्र  भिजवाकर अवगत करा दिया जाये ताकि उनके माध्यम से भारत सरकार के माध्यम से इस सम्बन्ध में कार्यवाही सम्भव हो सकें। उन्होनें इस अवसर सर प्राधिकरण के अधिकारियों का आहवान करते हुये यह भी कहा कि उनके द्वारा जहाॅ पर नई औद्योगिक ईकाईयाॅ स्थापित हो रही है तथा सोसाईटियों का निर्माण हो रहा है या अपेक्षित है वहाॅ के सोलिडवेस्ट मनेजमैंट एवं सीवर टीटमेंट प्लांट के सम्बन्ध में ठोस कार्यवाही समय रहते की जाये ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाये। उन्होंनें गे्रटर नोएडा वेस्ट किसान चैक के पास बड़ी मात्रा में नई सोसाईटी विकसित हो रही है उनसे निकलने वाला पानी हिण्डन में ट्रीट करने के बाद ही छोड़ने की कार्यवाही की जाये वहाॅ के सोसाईटियों के निर्माताओं से वहाॅ की आवश्यकता के आधार पर सोलिडवेस्ट मनेजमैंट के प्लांट स्थापित कराये जाये।  उन्होनंे परिवहन अधिकारी, पर्यावरण से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिये कि उनके द्वारा निरन्तर रूप प्रदूषण को रोकने के लिये ठोस प्रयास किये जाये और जो ईकाईयाॅ या वाहन प्रदूषण करते पाये जाये उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही तत्काल प्रभाव से की जाये। जिलाधिकारी ने यहाॅ पर उपस्थित उद्यमीप्रतिनिधियों का भी आहवान किया कि उनके द्वारा इस कार्य में सहयोग किया जाये।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, पुलिस अधीक्षक यातायात प्रबल प्रताप सिंह, अन्य अधिकारी गण भी मौजूद थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.