टिम्बर कारोबारी को लूट का विरोध करने पर मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार
NOIDA ROHIT SHARMA
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 20 में टिम्बर के कारोबारी से उसके घर के सामने से बाइक सवार बदमाशो बैग छीनने को प्रयास किया और विरोध करने पर उसपर गोलियो की बौछार कर दी लेकिन गोली कारोबारी को छुते हुए निकल गई। लोगो ने कारोबारी को आनन-फानन में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है ।पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नोएडा के अस्पताल के ट्रामा आईसीयू में भर्ती टिम्बर कारोबरी ॠषि घई और शोक में डूबे परिजन के लिए राहत की बात यह है कि उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। ॠषि घई को नोएडा के सेक्टर 9 में टिम्बर और सनेट्ररी का कारोबार है। आज जब वह अपने दुकान को बंद कर सैक्टर 20 के सी ब्लाक में अपने घर पहुंचे और कार की डिग्गी में रखा बैग लेकर घर में जाने लगे। उसी समय बाइक पर सवार बदमाशो ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया ॠषि घई के बिरोध करने पर ने उनपर गोली की बौछार कर भाग खडे हुए। लोगो ने कारोबारी को आनन-फानन में नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=77l_Wg9ITSI&w=560&h=315]