श्रीराम मित्र मंडल के तत्वावधान में भगवन श्रीराम की बारात बुधवार को सेक्टर 20 के हनुमान मंदिर से बड़े धूमधाम से निकाली गयी
NOIDA ROHIT SHARMA
श्रीराम मित्र मंडल के तत्वावधान में भगवन श्रीराम की बारात बुधवार को सेक्टर 20 के हनुमान मंदिर से बड़े धूमधाम से निकाली गयी |बारात में हिंदुओं के साथ मुस्लिमों ने भी जय श्रीराम के नारे लगाकर आपसी भाईचारे एवं सांप्रदायिक सौहार्द की अद्भुत मिशाल पेश की |सेक्टर 20 से निकली भगवन श्रीराम की बारात में शहर के मुसलमानों के आलावा अन्य धर्म के लोगों ने शामिल होकर सामाजिक समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की |सैकङों की संख्या में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर वातावरण को राममय कर दिया |बेंड बाजा व् रथों के साथ निकली राम बारात का जगह जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया |गणेश जी ,दशरथ जी ,राम लक्ष्मण ,भरत शत्रुघ्न ,वशिष्ठ जी अपने अपने रथों पर सवार होकर निकले |उनके साथ घोड़ों पर सवार होकर राजा भी निकले |सेक्टर 20 से बारात सेक्टर 26 पहुंची जहाँ पर अशोक चौहान व् राजेंद्र भाटी ने स्वागत किया |इसके बाद डीएम चौक ,सेक्टर 19 ,हरौला ,सेक्टर 9 बारात पहुंची जहाँ पर अध्यक्ष डीपी गोयल एवं मुकेश गुप्ता द्वारा स्वागत किया गया |सेक्टर 11 ,12 -22 में सूबे यादव ने स्वागत किया |सेक्टर 55 में एस एन गोयल ,सेक्टर 57 ,सेक्टर 22 में रविन्द्र चौधरी ने स्वागत किया



