नॉएडा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का ध्वस्त करते हुए चोरो ने लक्जरी गाड़ी फार्चुनर ले उड़े

NOIDA ROHIT SHARMA

नॉएडा में एक बार फिर चोरों ने अपना कमाल दिखाया और नॉएडा पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का ध्वस्त करते हुए लक्जरी गाड़ी फार्चुनर ले उड़े ,चोरी की यह वारदात पास लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद भी हो गयी जिसमें साफ़ दिख रहा है किस तरह से कई घंटे चोरों ने मशक्कत की और आखिर में कार को चोरी करने में कामयाब रहे ,हालाँकि गश्त करने का दावा करने वाली नॉएडा पुलिस इन दो घंटों में कही नजर नहीं आई सीसीटीवी में कैद ये वो चोर हैं जो पेशे से सिविल इंजिनियर और नॉएडा सेक्टर 61 में रहने वाले विवेक सिंह की फार्चुनर कार को ले उड़े ,आप देख सकते हैं की कैसे सिलवर रंग की स्विफ्ट कार से पहली बार तड़के करीब साढ़े चार बजे बदमाश आए और आगे चले गए। पांच बजकर 26 मिनट पर बदमाश दोबारा सेक्टर में पहुंचे और आगे निकले। कुछ ही देर में फिर पांच बजकर 39 मिनट पर आकर अपनी कार विवेक की फार्चुनर कार के आगे रोक दिया। करीब 35 मिनट के प्रयास के बाद बदमाश छह बजकर 14 मिनट पर गाड़ी लेकर फरार हो गए। हालाँकि विवेक की कार में जीपीएस भी लगा था लेकिन इन चोरों में उसे भी तोड़ दिया ,चोरी की यह वारदात 11 अक्तूबर की हैं जिसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की शिकायत नॉएडा पुलिस को दे दी है और सीसीटीवी के आधार पर अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है

vlcsnap-2016-10-15-18h17m20s216

vlcsnap-2016-10-15-18h19m12s49

Leave A Reply

Your email address will not be published.