BHARTIYA KISAN UNION THREATENS TO PROTEST AT NOIDA AUTHORITY TO PRESS 3 MORE DEMANDS

NOIDA ROHIT SHARMA

अपनी मांगों को लेकर नोएडा प्राधिकरण में धरना प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में लिए गए गरीब बच्चों और किसानों के बच्चों के लिए स्कूलों में जो छूट का प्रावधान किया गया है उसके लिए प्राधिकरण को धन्यवाद दिया, लेकिन भारतीय किसान यूनियन भानू का कहना है कि प्राधिकरण में उनकी 14 सूत्रीय मांगों में से केवल तीन ही मांग मानी है जिसके चलते हैं नोएडा में रहने वाले मूल लोगों को किसानों के हितों की रक्षा नहीं हो रही है नोएडा के किसानों को अभी तक 10 फ़ीसदी का भूखंड नहीं दिया गया है तीनों प्राधिकरण के अंदर सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में 50 फ़ीसदी मूल किसानों के बच्चों को नौकरी में आरक्षण देने का भी कोई प्रस्ताव प्राधिकरण द्वारा नहीं लाया गया है नोएडा ग्रेटर नोएडा के गांवों में खेल परिसर पर पंचायत घर का भी कोई प्रस्ताव इन बोर्ड मीटिंग में नहीं लाया गया है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने सवाल उठाया है कि क्यों नहीं प्राधिकरण गांव के लोगों के लिए यहां के जो किसान हैं उनके लिए कोई कदम उठा रहा है जिसको लेकर आप आगामी 7 तारीख तक का समय प्राधिकरण को दिया गया है अगर 7 तारीख तक प्राधिकरण को नहीं मानता है तो उसके बाद भारतीय किसान यूनियन नोएडा प्राधिकरण के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगा आज प्रेस वार्ता कर रहे किसानों का कहना है कि लगातार वह लोग प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी फिर भी यहां के किसानों को यहां के मूल नागरिकों की अवहेलना कर रहे हैं जिसके चलते अब वह अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं जिसके लिए लास्ट तारीख 7 नवंबर की रखी गई है

 

sec-34-bku-ke-press-varta-me-bolte-begraj-gujar-3

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=ezr5IY9JWZA&w=560&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.