नोएडा में आज चित्रगुप्त ट्रस्ट द्वारा दीपावली मिलन समारोह किया गया

NOIDA ROHIT SHARMA

श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नॉएडा और श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास द्वारा सेक्टर 62 के एक्स्पो सेन्टर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम में फिल्म जगत से काफी हस्तियों ने आकर इसकी शोभा बढाई| कार्यक्रम में कायस्थ समाज के दिग्गज शेखर सुमन जी, फिल्म अभिनेत्री अंकिता श्रीवास्तव , टेलीविज़न कलाकारा नेहा सक्सेना, सुप्रसिद्ध गायिका रूपमती जाली, विधायक विमला बाथम, राजन कुमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे|  शेखर सुमन जी ने राजन कुमार के काम को काफी सराहा व उनके द्वारा चलायी जा रही फ़ूड वैन , मोबाइल कंप्यूटर क्लासीस की भी सराहना की व कहा की वे आगे भी अपने काम को जारी रखें| उन्होंने कहा की राजन जी हर रोज समाज की सेवा के लिए एक नया प्रयास करते हैं जो अपने आप में एक नयी शुरुआत होती है और हम सब उनकी मदद के लिए हमेशा मोजूद रहेंगे | राजन कुमार ने देश की स्थिति के बारे में कहते हुए कहा की हमें चाईनीस वस्तुओ का बहिष्कार करना चाहिए और इसीलिए आज वे भेंट स्वरुप सबको मिट्टी के दिए दे रहे हैं| गायिका रूपमती जाली ने कार्यक्रम में अपने संगीत द्वारा लोगो का काफी मनोरंजन किया | इससे पूर्व बच्चों ने अपने नृत्य व संगीत से लोगो को मंत्रमुग्ध किया | कार्यक्रम के दोरान राजन कुमार ने कायस्थ समाज के उन बच्चों को समानित जिन्होंने दसवी व बारवीं में अच्छे अंक प्राप्त किये | उन बचों को सर्टिफिकेट दिए गए जो मोबाइल कंप्यूटर वन पर कंप्यूटर सिख रहे थे व प्रथम द्वित्य व त्रितय स्थान वाले बचों को समानित किया गया व पुरुस्कार दिया गया| कार्यक्रम में सांसद आर के सिन्हा जी नहीं पहुँच पाए लेकिन उन्होंने अपनी शुभकामनाए भेजी| कार्यक्रम के दोरान डॉक्टर एन एम माथुर(CMS), डॉक्टर रामशरण गौड़, श्री आर एन श्रीवास्तव, श्री संजीव माथुर, श्री अतुल नागपाल, श्री रविन्द्रन पी एन, श्री करुणेश शर्मा, श्रीमती ज्योति सक्सेना और श्रीमती दीप्ति माथुर, श्रीमती बेबी श्रीवास्तव, मास्टर शर्वेश व ज्ञानेश भी मोजूद थे और संजय , सुमित्रा, प्रदीप, दीपा आदि ने भी दिलो जान से काम में सहयोग दिया|

img_20161023_133138

img_20161023_140126

img_20161023_153014

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=4u7O1i9gYzk&w=560&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.