मौलिक भारत ने इलाहाबाद उच्च न्यायलय द्वारा डीएनडी को टोल फ्री करने का स्वागत किया
NOIDA ROHIT SHARMA
मौलिक भारत ने इलाहाबाद उच्च न्यायलय द्वारा डीएनडी को टोल फ्री करने का स्वागत किया है सबसे पहले मौलिक भारत ही कैप्टेन विकास गुप्ता के द्वारा लखनऊ एवं नोएडा में प्रेस करके इस घोटाले को उजागर किया था तथा मौलिक भारत ने ही सबसे पहले दिनांक 9 अप्रेल 2015 को लखनऊ प्रेस क्लब में एक बड़ी प्रेस वार्ता करके एक एक घोटाले बाज का पर्दा फाश किया था तथा ये देश की सामने बताया गया कि कैसे भ्रष्ट आई ए एस अधिकारिओ द्वारा बनाई गयी इस टोल कंपनी ने पिछले 15 वर्षो से लगातार जनता को लूट रही है और लगातार हो रही इस लूट से जनता अत्यंत परेशान थी और तो और कैप्टेन विकास गुप्ता के खिलाफ इस टोल कंपनी ने जिला गौतम्बुध्नगर न्यायालय में मुकदमा भी दर्ज कराया हुआ है ! इस टोल कंपनी के खिलाफ मौलिक भारत द्वारा लगातार चलाये गये जनजागरण अभियान , नुक्कड़ नाटक , वाहन रैली , पदयात्रा , मशाल यात्रा आदि से पूरे देश में टोल कंपनी की लूट के खिलाफ माहौल बना तथा इस अभियान में पूरे छेत्र की जनता एवं मीडिया का भरपूर समर्थन भी प्राप्त हुआ ! मौलिक भारत के सेक्टर 2 नोएडा स्थित कार्यालय में पदाधिकारियो ने मिलकर को मिठाई खिलाकर कैप्टेन विकास गुप्ता को बधाई दी ! कैप्टेन विकास गुप्ता जी ने कहा कि नोएडा एवं एनसीआर की जनता के लिये इससे बड़ा दीवाली का और कोई भी उपहार नहीं हो सकता है इस अवसर पर इस अभियान में शुरू से ही साथ रहे अनुज अग्रवाल , संजय शर्मा , राजेश गोयल , पुनीत गोस्वामी आदि थे