नोएडा में स्वदेशी को अपनाने एवं विलुप्त होती कला के लिए दीप एक पहल कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-25 में किया

NOIDA ROHIT SHARMA

हाईटक सिटी नोएडा में स्वदेशी को अपनाने एवं विलुप्त होती कला को एक नया आयाम देने के लिए दीप एक पहल कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-25 में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नोएडा विधानसभाके समाजवादी पार्टी के  प्रत्याशी अशोक चौहान ने किया। सपा प्रत्याशी ने धर्मपाल प्रजापति को सम्मानित किया जो की दिये बनाने के सबसे पुराने कारीगर हैं। कार्यक्रम का आयोजन अर्जुन प्रजापति एवं चंद्रप्रकाश गौड़ ने किया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम करने की प्रेरणा सपा प्रत्याशी अशोक चौहान से मिली। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। शहर में 20,000 दिये बाटने का लक्ष्य रखा है और आगे इस तरह के सन्देश देने हेतु कार्यक्रम जारी रहेंगे।  दीप एक पहल कार्यक्रम का उद्देश्य नोएडावासियों को सन्देश देना था। लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को 10 दीये बांटे ताकि अधिक से अधिक मिट्टी के दीयों का उपयोग हो सके और दीये बनाने की विलुप्त होती कला को पुनर्जीवित किया जा सके। पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रदुषण मुक्त दिवाली मनाने और स्वदेशी अपनाने एवं देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की गई। लोगांे ने कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम शहर में होते रहने चाहिए। इस अवसर पर अमित यादव, राजेश अवाना, मो. तस्लीम, डा. एलएस चैहान, अजित सिंह, संदीप चौहान, मनोज अवाना, नरेश कुच्छल, प्रेम जी, आरके वर्मा, अशोक, राजेंद्र मदान, रामयज्ञ, बजरंग, उमंग कपूर धर्मपाल प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, रोहताश कुमार, केशव चौधरी सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
02
Leave A Reply

Your email address will not be published.