PRAVASI MAHASANGH NOIDA PERFORMED CHHATH PUJA AT NOIDA STADIUM

NOIDA ROHIT SHARMA

नॉएडा में जगह जगह पूर्वांचल के लोग हर साल छ्ठ पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं जिसमें जगह जगह हजारों की संख्या में श्रदालु एकत्रित होते हैं। जिसमें कई सामाजिक संस्थाएं अपनी महत्त्व पूर्ण भूमिकाएं निभाती हैं इसी कड़ी में प्रभासी महा संघ ने नॉएडा प्राधिकरण के सहयोग से हर साल की भांति इस साल भी छठ पर्व के श्रदालुओं के लिए 140×70 फुट लंबा चौड़ा और 3 फुट गहरा जल कुंड तैयार किया जिसमें हजारों श्रदालुओं ने जल में खड़े होकर छिपते हुए सूर्य को जल देकर पूजा अर्चना की। वही श्रदालुओं की मानें तो यह पर्व परिवार की सुख शांति के लिए मनाया जाता हैं यह पर्व तीन दिन का होता हैं जिसमें अंतिम दिन निर्जल उपवास रख कर छिपते हुए सूर्य को जल अर्पण किया जाता हैं और अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्ग देकर इस पर्व का समापन किया जाता हैं। इसमें विशेष तौर पर सूर्य देबता की पूजा की जाती हैं।

stadium-me-chhtt7

[youtube https://www.youtube.com/watch?v=Sqj58z9p50U&w=560&h=315]

Leave A Reply

Your email address will not be published.