भाजपा की परिवर्तन यात्रा का नोएडा में हुआ स्वागत

NOIDA ROHIT SHARMA

भारतीय जनता पार्टी नोएडा में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला पदाधिकारियों की महत्वपर्ण बैठक ग्राम सलारपुर नोएडा में हुई। जिसमें नोएडा महानगर के जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने बताया कि परिवर्तन यात्रा से पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर को देखकर अन्या पार्टियों की नींद उड़ गई हैं। परिवर्तिन यात्रा के संयोजक श्री जुगराज चोहान ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 21.11.2016 को सायं तीन बजे छिजारसी के पुल से मिलेगी और नोएडा शहर में छह स्थानों पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत होगा। यात्रा का रुट ग्राम बहलोलपुर, पस्थला सी एन जी पम्प, होसियारपुर, मानस हॉस्पिटल, सेक्टर-26 चोराहा। इसके बाद आटटा सभी स्थानों पर स्वागत होते हुए यात्रा सुबह चौधरी फार्महाउस बरौला पर स्वागत होगा और इसके बाद कुलसेरा पुल से दादरी के लिए रवाना होगी। बैठक में उपस्थित नोएडा विधायक श्रीमती बिमला बाथम ने सभी कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने की अपील की। बैठक में उपस्थित लोग नोएडा महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा, जुगराज चोहान, महेश चोहान, सतपाल यादव, विनोद शर्मा मिडिया प्रभारी, बिजेन्द्र नागर, युध्दवीर चोहान, गिरीजा सिहं, सुशील शर्मा, विनोद त्यागी, प्रसान्त त्यागी, अमित त्यागी, सुनील यादव, दिनेश डिमरी, डिम्पल आन्नद, कमलेश मिणा, दुलीचन्द चोहान, गिरीश कोटनाला, सुरेश कृष्णन, मोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.