39वीं वाहिनी, में अंतर वाहिनीं हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 
भा0ति0सी0पु0 बल चीन से लगी सीमा व आन्तरिक सुरक्षा की भूमिका निभाने के साथ-साथ बल के कर्मियों का मनोबल बढ़ाने व अच्छे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिये समय-समय पर खेलो का आयोजन करवाती रही हैं। 39वीं वाहिनी, भा.ति.सी. पुलिस, लखनावली कैम्प, सुरजपुर, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में दिनांक-08.11.16 से 10.11.16 तक अंतर सीमान्त हैण्डबॉल प्रतियोगिता का संचालन श्री राजेश कुमार तोमर, सेनानी 39वीं वाहिनीं के देख-रेख में किया गया। दो दिवसीय वाहिनी स्तरीय हैण्ड बॉल प्रतियोगिता में भा0ति0सी0पु0 बल के कुल 05 सीमान्तो ने भाग लिया जिसमें 05 टीम मैनेजर तथा 81 खिलाडी मौजूद रहें, ,जिसमें उत्तरी-पश्चिम सीमान्त ने प्रथम व उत्तरी-पूर्वी सीमान्त ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्री राजेश कुमार तोमर, सेनानी द्वारा कहा गया कि बल के खिलाडी सभी खेल प्रतियोगिताओ मे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहे हैं तथा अपने देश और बल के लिए विभिन्न पदक जीतकर नाम रोशन करते हैं। सभी टीमों के खिलाडी उच्च कोटि के अनुशासन, जोश व अपनी पूर्ण क्षमता के साथ प्रर्दशन किया। श्री राजेश कुमार तोमर, सेनानी द्वारा खिलाडियों को उनके बेहतर भविष्य के लिये शुभकामानाएँ दी व खेल समाप्ति की घोषणा की। खेल से पूर्व अभ्यास करते खिलाड़ी व हैण्ड बॉल टीम के प्रतिभागी़।