आई.टी.एस. इंजिनियरिंग कॉलेज ग्रेटर नौएडा की इंटरप्रनरशिप इकाई द्वारा कार्यशाला का आयोजन

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

ग्रेटर नोएडा के प्रतिष्ठित आई.टी.एस इन्जीनियरिंग कॉलेज मे आज दिनांक 18 नवम्बर 2016 को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री एस. बी. सरीन, प्रोजेक्ट निदेशक, डी.एस.टी.-एन.आई.एम.ए.टी., भारत सरकार से थे। कॉलेज के निदेशक डा. विनीत कंसल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कॉलेज में एम.एस.एम.ई., इंटरप्रनरशिप आदि गतिविधियों की जानकारी दी। श्री सरीन ने इंटरप्रनरशिप सेल के विद्यार्थियों से विशेष चर्चा की एवं शिक्षा और औद्योगिक आवश्यकताओं के विषय पर प्रकाश डाला तथा उनके बीच के अंतर को पाटने के लिए आधुनिक तकनीकी के ज्ञान और प्रशिक्षण पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें अपने शैक्षिक स्तर को बढ़ाने और आज की आवश्यक्ताओं के अनुरूप ढ़ालने के लिए प्रेरित किया। इस के साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासों को व्यक्त करते हुए व्यवसाय सुझाव व वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट की जानकारी दी। श्री सरीन ने छात्रों के प्रश्नों का बड़े ही विनम्रता के साथ उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासायें पूर्ण की। इसके उपरांत डा. एस.पी. मिश्रा एडवाईजर, आई.टी.एस. दी एजूकेशन ग्रुप ने छात्रों को स्वउद्यमि बनने के लिए प्रेरित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डा0 विनीत कंसल द्वारा किया गया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन सुश्री पल्लवी भारद्वार ने किया।
आई.टी.एस. इंजीनिंयरिंग कॉलेज, ग्रेटर नौएडा के इंटर प्रनरसिप ;म्दजतमचतमदमनतेपचद्ध इकाई ने ट्राईडेन्ट ई.टी. ग्रुप ऑफ इन्सटीटयूशन, गाजियाबाद में तीन दिवसीय (20-22 अक्टूबर 2016) ’’इंटर प्रनरसिप’’ जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वउद्यमियता की ओर जागरूक करना है। यह कार्यशाला ’’विज्ञान एवं प्रधोगिकी विभाग’’ भारत सरकार की और से प्रायोजित की गयी थी।
कार्यशाला के प्रथम दिवस पर श्री मनविन सिंह चड़ढा, संयोजक इंटर प्रनरसिप ;म्दजतमचतमदमनतेपचद्ध इकाई ने आज के युग में उद्यमियता के महत्व को समझाया। कार्यक्रम के अगले सत्र में डा0 रिता सैन गुप्ता ने प्रेरणादायक व्याख्यान किया।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस अतिथि के रूप में एन.एस.आई.सी., दिल्ली से आये श्री आशीष कुमार, ने स्वउद्यमियता व उससे जुडे पहलु एवं करियर के अवसर पर विशेष चर्चा की व छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया। उनहोंने लघुउद्योगो से जुड़ी योजनाओं का वर्णन किया। इसके उपरांत श्रीमति नीति वार्ष्णेय ने व्यवसाय के अवसरों के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर मोडन ट्रांसफोरमर, गाजियाबाद कंपनी में छात्रो को इंडस्ट्रयल विजीट पर ले जाया गया। अंतिम सत्र में प्रमाण-पत्र ’’वितरित’’ किये गये। ट्राईडेन्ट ई.टी. ग्रुप ऑफ इन्सटीटयूशन के प्रधानाचार्य ने कार्यशाला आयोजन पर आई.टी.एस. कॉलेज का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला का संचालन श्रीमति नीति वार्ष्णेय ने किया। श्री मनविन सिंह चड़ढा ने सेठ जयप्रकाश मुकंदलाल पॉलिटेकनिक कॉलेज द्वारा दिये गये सहयोग व व्यवहार के लिए सराहना की।
Leave A Reply

Your email address will not be published.