एस्टर पब्लिक स्कूल में चल रहे इंडियन जूनियर प्लेयर लीग के दूसरे दिन ट्रायल करते खिलाडी
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नॉएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में चल रहे इंडियन जूनियर प्लेयर लीग के दूसरे दिन के ट्रायल सेशन में आज भी सभी खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया।ट्रायल सेशन को दो हाफ में विभाजित किया गया। प्रथम हाफ में खिलाड़ियों की ड्रैस औरेंज और यलो रही व दूसरे हाफ में ग्रीन और रेड ड्रेस के खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया। साथ ही ट्रायल पूर्व रणजी प्लेयर हेमंत डोगरा के नेतृत्व में हुआ। साथ ही हेमंत डोगरा ने सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट के बारे में बताया।