तुगलपुर में रेहड़ी पटरी बालो से अवैध उगाई करने बाले गैंग के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI  आज ग्रेटर नॉएडा के  थाना नॉलिज पार्क व् एंटी एक्सटोरसन सेल की टीम ने सुन्दर भाटी के नाम से तुगलपुर में साप्ताहिक व् ठेली/रेहड़ी वालो से अवैध उगाही करने वाले गैंग के 2 सदस्यो को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान सरवन पुत्र रोहताश , सोमेश पुत्र महेश चन्द्र निवासी हाल तुगलपुर,थाना नॉलिज पार्क को गिरफ्तार किया गया,व् इनका एक साथी जितेंद्र उर्फ़ पप्पू गुर्जर निवासी तुगलपुर फरार हो गया। जिस सम्बन्ध में थाना नॉलिज  पार्क में मुकदमा पंजीकृत किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त गणो ने पूछने पर बताया कि हम लोग पप्पू गुर्जर के साथ मिल कर तुगलपुर में मंडी व बाजार में दुकानदारों से अवैध उघाई करते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.