एनईए के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अट्टा में हुआ भव्य स्वागत
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा एम्पलाईज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अट्टा के बुद्वा टावर में अट्टा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि अवाना के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रवि अवाना ने बताया कि एनईए का चुनाव चैधरी कुशलपाल सिंह ने छठीं बार जीता है। इस शानदार जीत के लिए उन्हें व उनकी टीम को फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों की समस्याओं के साथ-साथ नोएडा शहर व गांव की समस्याओं को चैधरी कुशलपाल सिंह उठाते रहे एवं उनका समाधान भी कराये। गांवों में ग्रामीण कई प्रकार की समस्याओं से परेशान है। चैधरी कुशलपाल सिंह ने कहा कि सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान नोएडा प्राधिकरण के उच्चाधिकारियों द्वारा कराया जायेगा। एनईए के अध्यक्ष चैधरी कुशलपाल सिंह, महासचिव अशोक शर्मा, उपाध्यक्ष कुसुम पाल सिंह, जगपाल सिंह, सचिव राममात्रे यादव, जयचंद व कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार का स्वागत किया गया। इस मौके पर दशरथ गुर्जर, नीरज अवाना, परविंद्र गुर्जर, नरेश अवाना, राकेश कुमार, संजय, विपिन, गौरव, नंदकिशोर, बिरजू, जोगिंद्र, रघुवीर सहित भारी संख्या में अट्टा मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।