पांच साल तक इसी क्षेत्र में रहकर सेवा करूंगा.मनोज तिवारी

भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी लोकसभा के ईमानदार शिक्षित प्रत्याशी मनोज तिवारी ने आज 31 मार्च को बुराडी विधान सभा के मुकुंदपुर मंडल में पदयात्रा किया और मुस्तफाबाद में रोड शो और सीमापुरी तथा गोकुलपुरी के अलावा मुस्तफाबाद में विशाल जनसभा को संबोधित किया।इस अवसर पर मनोज तिवारी ने दिल्ली के उत्तर पूर्वी लोकसभा के मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि वे पांच साल तक इसी क्षेत्र में रहकर लोगों की सेवा करेंगे।इस दौरान मनोज तिवारी ने कहा कि अनियमित कालोनियों और झुग्गी झोपड़ियों को नियमित कराने का वो पूरा प्रयास करेंगे। रोड शो और पदयात्रा के दौरान भारी संख्या में लोगों ने मनोज तिवारी का फूल मालाओं से स्वागत किया

अपने चिरपरिचित अंदाज में मनोज तिवारी ने जोश से भरा गीत श्सारा देश पुकार रहा है अब मोदी की जरूरत हैश् गाया तो हर किसी ने उनके सुर में अपना सुर मिलाया और कहा कि अब कि बार मोदी सरकार। मुस्तफाबाद में जनसभा के दौरान भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने मौजूदा कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है और इसके राज में घोटालों का सारा रिकार्ड टूट गया और महंगाई चरम सीमा तक पहुंच गई ऐसे में इसे सत्ता से बेदखल करना ही होगा।इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र त्यागीएनिगम पार्षद राजपाल राणाएनिगम पार्षद गुलाब चंद्र राठौड़एभाजपा के प्रदेश पदाधिकारी सर्वेंद्र मिश्राएवरुण चौधरीएराजबहादुरएकल्पना झाएरेखा सिन्हाएचौधरी सतपाल सिंह के साथ प्रवेश शर्मा ने भी लोगों से मनोज तिवारी को जिताने की अपील की।

Comments are closed.