NOIDA AUTHORITY CONTRACT EMPLOYEES PROTESTED OVER NON PAYMENT
NOIDA ROHIT SHARMA
नोएडा प्राधिकरण में तैनात करीब 40 सौ कर्मचारियों ने आज नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ हल्ला बोल दिया है आपको बता दें संविदा पर तैनात करीब 4000 कर्मचारी ने नॉएडा के अलग अलग सर्किल ऑफिस सहित नॉएडा के सेक्टर 14 नॉएडा गेट पर जाम लगाकर आक्रोश जाहिर किया । संविदा कर्मियों का आरोप है कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियो ने 1000 व 500 के नोट बंदी के बाद अधिकारियो ने सविंदा कर्मियों 500 और 1000 के बंद नॉटो की सैलरी दे रहे थे जिसको लेने से मना कर दिया गया जिससे नाराज अधिकारी अब वेतन ही नही दे रहे है । वही नॉएडा के उच्च अधिकारी के द्वारा वेतन अकाउंट में डालने के लिए बोला गया है लेकिन जई और प्रोजेक्ट इंजीनियर वेतन पुराने नोटों के रूप में दे रहे है जिसको संविदा कर्मियो के द्वारा विरोध किया गया है । आज नॉएडा प्राधिकरण के समस्त सर्किल ऑफिस पर सविंदा कर्मचारी के द्वारा विरोध कर ताला बंदी की जा रही है । कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल नोएडा गेट और सेक्टर 39 सहित प्राधिकरण के दफ्तर पर तैनात कर दिया गया है ।
[youtube https://www.youtube.com/watch?v=ueJ4U9FHDfE&w=560&h=315]