धर्म पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा के धर्म पब्लिक स्कूल में चल  रही सीबीएसई क्लस्टर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबले में  बालक वर्ग में धर्म पब्लिक स्कूल व बालिका वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल की टीम ने विजय प्राप्त की। विजय प्राप्त करने वाली टीमों को स्कूल के चेयरमैन धर्मवीर चौधरी ने टीम को ट्राफी दी।इस प्रतियोगिता में सौ से अधिक स्कूलों की टीम ने भाग  लिया । पांच दिवसीय प्रतियोगिता मंगलवार को बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला धर्म पब्लिक व देहरादून पब्लिक स्कूल के बीच  हुआ। विजय प्राप्त  करने के लिए दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन धर्म पब्लिक स्कूल की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। टीम ने 36-16 अंकों से जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में देहरादून पब्लिक स्कूल गो¨वदपुरम व मयूर स्कूल नोएडा के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। अच्छा प्रदर्शन करते हुए देहरादून पब्लिक स्कूल ने 13-10 से जीत दर्ज की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.