भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी में तीन हजार भाजपा कार्यकर्ता होंगे शामिल

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नॉएडा में स्थित प्रेस क्लब में कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी में किया जा रहा है, जिसमें जिले से पिछड़ा वर्ग के तीन हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे । सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि केन्द्र सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संयोजक बिजेन्द्र भाटी ने बताया कि सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल गूजर, प्रदेश सह प्रभारी दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी शामिल होगें। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता प्रदेश सरकार से त्रस्त हो चुकी है, आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि सम्मेलन में जिले के बड़े नेता व कार्यकर्ता भी शामिल होंगें। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को बताया जाएगा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं को लोग जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के बाद कैंप लगाकर लोगों को कैशलेस बनने के लिए प्रेरित किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.