सांता ने ग्रेटर वैली स्कूल में मचाई धूम
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
सांता ने ग्रेटर वैली में मचाई धूम
ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल, ग्रेटर नौएडा में क्रिसमस दिवस की पूर्व संध्या पर कक्षा एक व दो छात्रों द्वारा वार्षिक कक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्हें बच्चों ने अनेक रंगारंग कार्यक्रम जैसे- कैरल गीत, संगीत, नाटक व नृत्य आदि प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ डिप्टी जेलर डिस्ट्रिक जेल ग्रेटर नौएडा के श्रीमान विक्रम सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम का पुनः प्रसारण दूसरी पारी में भी किया गया जिसकी मुख्यातिथि मायावती महिला डिग्री कॉलेज की हिंदी एच0ओ0डी डॉ रश्मि कुमारी रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत में छात्रों ने गणेश व सरस्वती वंदना पर धमाकेदार प्रस्तुति दी। नन्हें-मुन्हें छात्रों ने ईसा मसीह के जीवन-वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनक जीवन की विभिन्न घटनाओं को अत्यंत सजीवता से पेश किया। छात्रों की अभिनय प्रस्तुति तथा रंग-बिरंगी व आकर्षक पोशाक में सजे-धजे बच्चों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। बच्चों के साथ सांता क्लाज ने आकर जमकर नृत्य किया तथा उपहार भी बांटे। इन नन्हें-मुन्हें बच्चों की अभिनय प्रतिभा तथा चेहरों से छलकती मासूमियत से कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सका । मुख्यातिथि ने इन नन्हें-मुन्हें बच्चों की तारीफ करते हुए कहा कि आज में इन नन्हें मासूमों के साथ अपने बचपन में पहुँच गया और अपने आप को भी भूल गया। इनके खिले चेहरों को देखकर जीवन में सजीवता का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती संजना सहजवानी ने सभी अभिभावकों को उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनामिका सूद जी मुख्यातिथि तथा सभी उपस्थित अभिभावकों को क्रिसमस दिवस व नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन बच्चों के उत्साह, अभिनय व कौशल को देखकर मैं बहुत खुश हूँ, ये नन्हें छात्र किसी के भी मुरझाए चेहरे पर प्रसन्नता लाने में सक्षम होते हैं, इनके खिले चेहरों को देखकर जीवन के प्रति सकरात्मक सोच उत्पन्न होती है । आने वाले समय में ये छात्र दिन-प्रतिदिन इसी प्रकार प्रगति करते रहे और अपनी प्रतिभाओं को संसार के समक्ष प्रस्तुत करें ऐसी मेरी अभिलाषा है।