आम आदमी पार्टी के कार्यकर्तायों ने दादरी के दौलतराम कालोनी की बैठक
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 
आम आदमी पार्टी गौतमबुद्ध नगर ने दादरी के दौलतराम कालोनी वार्ड 8 में स्थानीय निवासियों के साथ एक सभा की तथा वहां की समस्याओ के बारे जानकारी ली जिला संयोजक श्री नरेंद्र यादव ने अपने सम्बोधन में बताया कि दादरी नगर पालिका चुनावो में आप आदमी पार्टी हिस्सा अवश्य लेगी इसलिए दादरी के प्रत्येक वार्ड में जाकर वहां की स्थानीय समस्याओ को समझ रहे और इन समस्याओं निराकरण का रास्ता निकालेंगे जिला प्रवक्ता संजीव निगम ने बताया कि 1 जनवरी को कई वार्डो की एक साथ बड़ी सभा इसी दौलतराम कॉलोनी में होगी जिला सचिव एम् पी सिंह सुमन ने भी पार्टी के उद्देश्यों के बारे में स्थानीय लोगो को अवगत कराया। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रतिमा शर्मा एवं श्री एस सी शर्मा ने भी अपने विचार रखे ।इस अवसर पर मकोड़ा ग्राम प्रधान एवं आप जिला सदस्य राजकुमार भाटी ,ग्राम प्रधान हरबीर सिंह, आदेश भाटी,गोपाल सिंह, जसपाल मेहरा, निधि मेहरा, हवलदार सिंह ,सपना ,पूनम इत्यादि उपस्थित रहे