राजस्थान कल्याण परिषद् ने किया बीपी अग्रवाल का सम्मान

NOIDA ROHIT SHARMA

राजस्थान कल्याण परिषद् नोएडा द्वारा शनिवार रात्रि एनइए सभागार सैक्टर 6 में  संस्था के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक बीपी अग्रवाल को उत्तराखंड सरकार में मुख्यमंत्री के सलाहकार (उद्योग) बनाये जाने पर राजस्थान कल्याण परिषद् द्वारा उनका राजस्थानी परम्परा के अनुसार संस्था के अध्यक्ष आर सी बजाज एवं अन्य सदस्यों द्वारा माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर,माला पहनाकर,साफा पहनाकर व शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। संस्था के पूर्व अध्यक्ष जी पी केडिया द्वारा उनके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों के लये उनको प्रसस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  संस्था के पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था की महिला सदस्यों मीरा बजाज एवं सीमा अग्रवाल द्वारा बीपी अग्रवाल की धर्म पत्नी का माला व शाल उढाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य के एल बैद ने बीपी अग्रवाल द्वारा किये गये कार्यों का जिक्र किया तथा कहा कि देश,प्रदेश व समाज के लिए बीपी अग्रवाल जैसे व्यक्ति अमुल्य धरोहर होते हैं। बीपी अग्रवाल ने इस अवसर पर संस्था के सदस्यों का आभार प्रकट किया एवं नववर्ष की सभी को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने बताया कि मैं जो कुछ भी आज  हूँ इस संस्था एवं समाज की बदोलत हूँ। जीवन में सबसे पहले जिस संस्था का अध्यक्ष बना वो राजस्थान कल्याण परिषद् ही है। इस संस्था का अध्यक्ष बनने का बाद तो पता नहीं कितनी सामजिक संस्थाओं के साथ आज जुड़ा हुआ हूँ। लोग कहते हैं कि जिस भी पहली चीज से जुड़ा जाता है वो हमेशा साथ रहती है व यादों में रहती है उसको कभी भी भुलाया या छोड़ा नहीं जाता है, वैसे ही राजस्थान कल्याण परिषद् मेरे साथ है मेरी रैग रग में है। आगे भी संस्था के लिए जो भी कार्य मेरे लायक होगा मैं हमेशा तत्पर रहूँगा। उन्होंने इस अवसर पर सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करने के लये अपनी धर्मपत्नी का भी शुक्रिया प्रकट किया। सम्मान समारोह एवं नववर्ष के अवसर पर संस्था द्वरा एक जोरदार संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें गायककारों द्वारा पुरानी व नई फिल्मों के गीतों के माध्यम से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया गया। आज के कार्यक्रम में शामिल गणमान्य लोगों में ओपी बंसल,अंजनी सर्राफ, महेंद्र शाह,अनिल अग्रवाल,विजय सोनी,प्रदीप मेहता,पवन शर्मा,,अरविन्द सोनी,जीसी माहेश्वरी,प्रकाश इनानी,आरपी माहेश्वरी,डीसी माहेश्वरी, अरविन्द बैद,एम पी पुरोहित,डॉ मिढा, डॉ पवन खेड़वाल,डॉ बंसल,जीसी पारीक,जे एन ढंड, पुखराज वैष्णव,जुगल किशोर भारती,प्रदीप बजाज, जीवन जैन, संजय शर्मा,अनिल जैन,राजेश गुप्ता, विक्रम अग्रवाल,एन के मालपानी, राजीव गुप्ता, प्रदीप गर्ग, निशु गुप्ता, रामकुमार चौधरी एवम देवकरण सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.