इनोवेटिव कॉलेज में चल रहे जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप में ब्राइट क्रिकेट अकैडमी ने 1 विकेट से जीता मैच

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

आज ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित इनोवेटिव कॉलेज में  जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप का ऑल राउंडर क्रिकेट अकैडमी और ब्राईट क्रिकेट अकैडमी के बीच मैच खेला गया। जिसमें ब्राईट क्रिकेट अकैडमी ने 1 विकेट से जीत प्राप्त  की। ब्राईट क्रिकेट अकैडमी के अंश कश्यप को शानदार पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में टॉस जीतकर ऑल राउंडर क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग का फैसला किया। टीम ने 35 ओवर मं 8 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए। टीम के आयुष कुमार ने 9 चौके की मदद से 66 गेंदों में 52 रन और त्रिशा चौधरी ने 1 चौके की मदद से 39 गेंदों में 28 रन बनाए। ब्राईट क्रिकेट अकैडमी की तरफ से चयंक ने 7 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट और वंश व आर्यन सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किए।जवाब में खेलने उतरी ब्राईट क्रिकेट अकैडमी ने 35 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। टीम के अंश कश्यप ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 68 गेंदों में 77 रन और तुषार ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 52 गेंदों में 55 रन बनाए। ऑल राउंडर क्रिकेट अकैडमी की तरफ से अमन कोठारी ने 7 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट और प्रशांत रॉय ने 7 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.