एक मुलाकात पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी के साथ…….
NOIDA ROHIT SHARMA
मतदान को लेकर गौतमबुद्ध नगर की जनता से अपील
मैं आप सभी से कहना चाहता हूँ की आप आने वाले चुनाव में मतदान करें चुनाव में हिस्सा जरूर लें ,मैं सभी युवाओं से कहना चाहता हूँ की सभी युवा अपने वोटर आईडी कार्ड बनवाएं और आने वाले विधानसभा चुनाव में जरूर वोट डालें मैं सभी युवाओ से अपील करता हु मतदान बहुत जरुरी है आप धर्म, जाति ,और ऐसी चीजों को ध्यान में रख कर नहीं बल्कि शिक्षा विकास जैसे मुद्दों को ध्यान में रख कर मतदान करें यह सोचना बहुत जरुरी है की कौन सा नेता युवाओं की शिक्षा ,विकास ,हेल्थ के लिए और बड़े बुजुर्ग की समस्याओं को ध्यान रखते है उसे ही वोट डाले।
आपकी उपलब्धि क्या क्या रही
2016 मेरे लिए काफी अच्छा रहा काफी कुछ इस साल में सिखने को मिला एक बदलाव का साल था इससे पहले जब भी में कही जाता था तो सफल या असफल होता था तो दोनों ही कंडीशन में लोगों के सपोर्ट मिलता रहा ,इस साल की बात करे तो विश्व की 5 वीं सबसे ऊँची चोटी मकालू जिसमे कई साल से में प्रयास में था उसे भी 23 मई 2016 को फतह हासिल करी सबसे युवा पर्वतारोही का विश्व रिकार्ड भी बनाया और उसके बाद विश्व की छठवीं सबसे ऊँची चोटी छो यू जिसके लिए 2012 से प्रयास कर रहा था इस साल उसमें पहुंचा ,जिसके बाद मेरा मोराल काफी ऊँचा है अब 14 चोटियों में से 5 कम्प्लीट कर चूका है और आने वाले साल में 9 चोटियों पर फतह करने की कोशिश करूँगा
क्या क्या चुनोतियाँ है आपके सामने
आपको भी पता है किस तरह के चैलेंज रहते है काफी आर्थिक दिक्कत होती थी लोगों का स्पोर्ट नहीं मिलता था लेकिन मकाऊ चोटी पर फतह पाने के बाद लोग साथ आये , कई साल मेहनत करते रहे फेल होते रहे माइनस में तापमान रहता था जिससे काफी दिक्कत रहती थी लेकिन अब इन्ही चैलेंज को लेने में मजा आता है मैं अपनी ट्रेनिग लगातार जारी रखता हूँ
आपके जीवन का सक्सेस मंत्र क्या है
अभी तो मैं सिर्फ 23 साल का हूँ अभी तो मैं सिर्फ अपने दिल की सुनता हूँ ,मैं वहीँ चीज करता हूँ जो दिल में आता है पूरी इच्छा से करता हूँ और अपना 120 % लगाकर करता हूँ अपने काम को पूरा एन्जॉय करता हूँ
जीवन में सबसे ज्यादा किसका प्रभाव पड़ा
मेरे जीवन में किताबों को लेकर ज्यादा प्रभाव नहीं ,लेकिन मम्मी पापा का बचपन से ही साथ रहा और दोनों ही हर वक्त ही मेरे साथ रहे वहीँ नॉएडा के लोगों ने भी काफी साथ दिया जिलाधिकारी एनपी सिंह जी ,अशोक श्रीवास्तव जी ,फोनरवा के एनपी सिंह जी आदि कई लोग साथ रहे जिनकी वजह से मैं इन कामयाबियों को पा सका साथ ही मिडिया का भी काफी सहयोग रहा।
किस तरह की फिल्मो और खेलों में आपकी रूचि है
फ़िल्में मैं कम देखता हूँ इसके बजाय में लोगों से मिलने और बात चित में ज्यादा विश्वास करता हूँ ,कुछ फ़िल्में जैसे लक्ष्य है मोटिवेशन करने वाली फ़िल्में ज्यादा पसंद है गानों की बात करें तो आतिफ असलम और एडम के गाने पसंद है लेकिन में ट्रेनिंग करते रहने के चलते ज्यादा गाने नहीं सुनता हूँ। कराटे में मैने ब्लैक बेल्ट ले रखी है ,उसके अलावा फटबॉल में भी ट्रेनिग ली है आउटडोर खेलों में काफी रूचि है लेकिन क्रिकेट छोड़ के वॉलीबाल ,बैडमिंटन आदि कई खेलों में काफी रूचि है