कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरु
GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI
आज ग्रेटर नोएडा के कलेक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विधानसभा चुनाव के लिए जिला मुख्यालय पर नामांकन प्रक्रिया शुरु की गयी।जिला गौतमबुद्धनगर के तीनों विधानसभा सीट नोएडा, जेवर व दादरी सीट के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लेने के लिए जिला मुख्यालय के पर सुबह दस बजे से भीड़ लगनी शुरु हो गयी। नामांकन स्थल पहुंचने के लिए प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों को सुरक्षा के घेरे से गुजरना पड़ा। नामांकन स्थल पहुंचने वाले सभी प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ रहा है, चुनाव आयोग की तरफ से प्रतिनधियों की फोटोग्राफी व वीड़ियो ग्राफी करायी जा रही है। जिला मुख्यालय के गेट से नामांकन के लिए बनायी गयी बैरिकेटिंग पर पुलिस बल की तैनाती की गयी है उसके बाद मेटल डिटेक्टर और आगे बढ़ने पर वीडियोग्राफी के साथ फोटोग्राफी की जा रही है। नामांकन के पहले दिन किसी नेता का नामांकन नहीं हुआ, लेकिन जिला मुख्यालय छावनी में तब्दील हो गया था।