यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 3 की मौत 9 लोग घायल

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI 

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक उद्योगपति समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है । जबकि 9 लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार जेवर इंटरचेंज पर बालू से भरे ट्रक ने रूकने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिए जिसके कारण पीछे आ रही  कारें आपस में भिड़ती चली गयी।इस दर्दनाक सड़क हादसे में मृतको की पहचान मथुरा के उद्योगपति,संतोष चतुर्वेदी,व  उनके दोस्त मुकेश गुप्ता ,और ड्राइवर इब्राहिम की मौके पर ही मौत हो गई। और घायलो की -पहचान रचना चतुर्वेदी ,यश चतुर्वेदी ,यश्वी चतुर्वेदी ,संतोष ,शाहजंहा ,चेतराम ,दिनेश ,सकील व जोगेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार साहिबाबाद के पासपोर्ट ऑफिस में पासपोर्ट बनबाने जा रहे थे। और जेवर टोल प्लाजा के पास अचानक ट्रक चालक के  ब्रेक लगाने से यह बड़ा हादसा हो गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.