मास्टर तेजपाल के चुनावी प्रचार की कमान गौतम बुध्द नगर सीट से वर्तमान में सांसद तथा भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने संभाली।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मास्टर तेजपाल सिंह नागर ने अल्फ़ा, बीटा, गामा, डेल्टा, ओमिक्रोन, मयू, अर्श अपार्टमेंट, आशियाना अपार्टमेंट, रेल विहार, पूर्वांचल सोसायटी, एवीजे हाइट्स, ओमेक्स पालम, एडब्लूएचओ, यूनिटेक ओरीजेन, ईटा, जीटा, आदि सेक्टरों व् सोसायटियों में जनसंपर्क किया तथा अपने लिए वोट मांगे। रविवार को मास्टर तेजपाल के चुनावी प्रचार की कमान गौतम बुध्द नगर सीट से वर्तमान में सांसद तथा भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने संभाली। केंद्रीय मंत्री भारत सरकार डॉ महेश शर्मा ने भी ग्रेटर नोएडा में अलग अलग सेक्टरों में चुनावी जनसभाएं की। केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला बोला और कहा की प्रदेश में लुटेरो की सरकार चल रही है। अब समय आ गया है की प्रदेश में चल रही लुटेरो की सरकार को उखाड़ फेका जाये। डॉ महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार दुवारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। डॉ महेश शर्मा ने मास्टर तेजपाल की तारीफ करते हुए कहा की इस बार भारतीय जनता पार्टी ने एक शिक्षित एवं योग्य उम्मीदवार मैदान में उतारा है। दादरी विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए मास्टर तेजपाल को वोट दे। मास्टर तेजपाल नागर ही दादरी का चहुमुखी विकास कर सकते है। दादरी में भी प्रजापति समाज के लोगो ने एकत्रित होकर मास्टर तेजपाल नागर की लिए जनसभा की तथा प्रजापति समाज की और से पूर्ण समर्थन देने की बाद कही। प्रजापति समाज की जनसभा में प्रजापति समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद प्रजापति ने अपने समाज की और से मास्टर जी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। प्रजापति समाज के सभी लोगो ने मास्टर तेजपाल के समर्थन की बात कही। मास्टर तेजपाल ने भी जनता के दुवारा मिल रहे अपार जनसमर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मास्टर तेजपाल नागर ने लोगो से अपील की कि इस बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की लिए दादरी विधानसभा से अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजे। लोगो ने मास्टर तेजपाल को पूर्ण समर्थन का वादा किया। मास्टर तेजपाल के जनसंपर्क में शुशील कुमार प्रजापति, श्यामदाश प्रजापति, बुधप्रकाश प्रजापति, स्योरज प्रजापति, हरिश्चंद्र प्रजापति, बुध्पाल प्रजापति, मुकेश नागर, चंद्रवीर नागर, डी एन सिंह, सतीश गुलिया, सचिन जाटव अजीतपाल त्यागी, ललित नागर, महेश नागर, सुरेश चन्द्र, संजय नागर, उमेश प्रजापति, शोकीन अली, नानकचंद, रमेश नागर, रामपाल, बीरसिंह भाटी, सतपाल आर्य, कुनाल भाटी, बिजेंद्र नागर, वीरेंद्र कसाना, अरविन्द कहार, नवीन नागर, सतीश चन्द्र, सुधीर रावत, सतवीर ठाकुर, चंद्रपाल सिंह, दीपचंद, सुरेश्पाल सिंह, राममहर सरपंच सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।