रमेश विधूड़ी ने की मास्टर तेजपाल नागर के लिए जनसभा

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI दक्षिणी दिल्ली से बीजेपी के सांसद रमेश विधूड़ी ने दादरी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मास्टर तेजपाल सिंह नागर के लिए जनसभा की। सांसद रमेश विधूड़ी ने भारत सरकार दुवारा किये जा रहे कार्यों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। सांसद ने कहा की पहले चुनाव होते थे लेकिन जब से मोदी की सरकार केंद्र में बनी है जब से जिस भी प्रदेश में चुनाव होते है वहा मोदी रोको प्रतियोगिता होने लगी है। मोदी देश से भ्रस्टाचार हटाना चाहते है और विपक्ष मोदी को हटाना चाहता है। सांसद जी ने कहा की अगर मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है तो आपको मास्टर तेजपाल नागर को भारी मतों से विजयी बनाना होगा। सांसद जी ने मास्टर तेजपाल को जनता के बीच का नेता बताया। सांसद रमेश विधूड़ी ने कहा की उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है इसलिए इस लहर को पहचाने और सरकार में अपनी भागेदारी बनाये। सांसद रमेश विधूड़ी ने दादरी विधानसभा से मास्टर तेजपाल को भारी मतों से जिताने की अपील की। सांसद रमेश विधूड़ी की इस जनसभा में राजेंद्र प्रधान, पूरन बोहरा, लच्छू मुक्कदम, सन्तु भाटी, राकेश मुक्कदम, लखन सिंह भाटी, सन्तू हवलदार, विक्रम मुक्कदम, धर्मवीर भाटी, लक्ष्मण भाटी, वीरपाल भाटी, मास्टर हरिराम भाटी, मानसिंह भाटी, धनपाल मास्टर, किशनलाल भाटी, दुलीचंद भाटी, जगराम भाटी, जगवीर मास्टर, श्यामी भाटी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.