PERSONALITY INTERVIEW OF NAVRATAN FOUNDATIONS PRESIDENT ASHOK SRIVASTAVA

NOIDA ROHIT SHARMA

आपके जीवन की सबसे बडी उपलब्धि क्या है 
प्रोफेशन तौर पर तो ज्यादा उपलब्धियां नहीं है लेकिन अगर सामाजिक तौर  पर बात करें तो कई लोगों की मदद की जो मेरे जीवन की बड़ी उपलब्धि है जिससे हजारो लोगों का भला हुआ है नवरत्न फाउंडेशनस बनाना एक खास उपलब्धि थी  जिसके जरिये हम लोगों ने  करीब 5000 के आसपास महिलाओं को रोजगार दिया  और उनके जीवन में नयी रौशनी देने का काम किया है और साथ ही सैकड़ो बच्चो को भी शिक्षा के प्रति जागरूक किया है ये सभी मेरे जीवन की बड़ी उपलब्धि है 

चुनॉतीयां क्या क्या रही आपके जीवन में 
जब आप सामाजिक जीवन में रहते हैं तो कई तरह की समस्याएं आती है परिवार के और आसपास के लोग समझते हैं की ये कोई काम नहीं है लोग विश्वास नहीं करते है  कही सामजिक कार्य के पीछे आपका कोई स्वार्थ  तो नहीं है धीरे धीरे समय के साथ साथ यह काम बढ़ता है हम लोगों  भी जब झुग्गियों में गए, सिलाई सेंटरों में गए तो देखने को मिला की लोगों के बीच ही जाति धर्म को लेकर भेदभाव की बातें सामने आयी जिसको लेकर  लोगो को काफी समझाना पड़ता है लोगों को विश्वास में लेना पड़ता है जिसके बाद ही आपको सफलता मिलती है 

आपके जीवन का सक्सेस मंत्र क्या है
अगर आपने कोई काम शुरू किया है तो उसे खत्म जरूर करें जिस काम में आपने हाथ डाला उसमें कभी  देरी होती है कभी जल्दी होती है रुकावटे भी आती हैं लेकिन अगर किसी से वादा किया है तो उसे पूरा जरूर करें  और अगर किसी से मिले तो दिल से मिले या तो उसके हो जाये या उसको अपने में शामिल कर ले यहाँ सक्सेस मंत्र है
रोल मोडल आपके जीवन  कौन  है 
स्वामी विवेकानंद का पढ़ने और समझने के बाद मुझे लगता है स्वामी जी जिन्होंने विश्व में भारत के बारे में  सोच बदली ,छोटी सी उम्र में  भारत को रिप्रेजेंट किया अलग इमेज में,समाज को बदल के रख दिया ,  उसके बाद विवेकानंद जी ही मेरे रोल मॉडल है वहीँ सामाजिक कार्यों में मेरे पिता जी और बड़े भाई मेरे रोल मॉडल रहें हैं वहीँ घर में मेरी धर्मपत्नी भी रोल मॉडल रही हैं क्योंकी वो मेरे लिए पूर्णतया समर्पित है मेरे हर कार्य में 
पसन्दीदा फिल्मों के बारें में बताये 
फिल्मे दो तरीके से होती है एक जो सिर्फ मनोरंजन के लिए होती है दूसरी एक समाजिक सन्देश देने के लिए होती है ,मनोरंजन तो कई अन्य तरीकों से भी होता है इसलिए मेरा प्रयास होता है की वहीँ फ़िल्में देखूं जिसमे कोई सामाजिक सन्देश देती हो। भले ही राजनीतिक ,सामाजिक या आपसी भाईचारे सन्देश वाली  हो 
किताबें कौन कौन सी पसंद आपको 
किताबों की बातें करें तो में सभी की पढता हूँ क्योंकि उन से ज्ञान बढ़ता हैं कहानियां और नॉवल अब आने कम हो गयी है जैसे पहले बकिंम चंद्र चटर्जी और प्रेमचंद की कहानियां आती थी  लेकिन अब सामाजिक, राजनितिक और आध्यात्मिक तरह कर किताबें पढता हूँ 
गाने किस तरह के पसंद है 
गानों के मामले में हमारे यहाँ तीन ऐसे रत्न है जिनके गाने मुझे बेहद पसंद है एक किशोर कुमार ,मोहम्मद रफ़ी और मुकेश और फिर हेमंत कुमार के गाने सुनना पंसद हैं और मन्ना डे भी अच्छे लगते हैं वैसे किशोर कुमार के गाने सबसे  ज्यादा पसंद हैं 
खेलों में आपकी क्या  रूचि है 
क्रिकेट सबसे ज्यादा पंसंद हैं डोमेस्टिक लेवल तक भी खेल चूका हूँ और कालेज के समय भी क्लास बंक मारके  देखने जाता था ,लेकिन सबसे ज्यादा जो खेल इंजॉय किया है वो है 70 मिनट का खेल हॉकी, उस वक्त 1975 में हॉकी  में देश ने वर्ल्ड कप भी जीता था तो हॉकी भी बहुत खेला करते थे 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.