SUCCESSFUL PERSONALITY AND FONRWA PRESIDENT N P SINGH – A SPECIAL INTERVIEW
NOIDA ROHIT SHARMA
एक मुलाकात फोनरवा अध्यक्ष एन पी सिंह के साथ ……..
आपके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि क्या है
मेरे जीवन की बड़ी उपलब्धि यह मानता हूँ की हमने हजारों लोगों को रोजगार दिया ,मैं एक छोटे से गाँव से नॉएडा आया तो मैने सिक्योरिटी कंपनी खोली और हजारों लोगों को रोजगार दिया यही मेरी बड़ी उपलब्धि है
चुनॉतीयां क्या क्या रही जीवन में
जब हमने सिक्योरिटी कंपनी खोली तो नॉएडा में काफी दिक्कत हुई यहाँ पुरे में इलाके जंगल था तमाम तरह के असामाजिक तत्व ,चोर आदि होते थे जो हमारी कंपनी के लोगों को काम नहीं करने देते थे उनसे लड़ाई लड़नी पड़ी कई बार गोलियां भी चलानी पड़ी ,लेंकिन नॉएडा की सुरक्षा के लिए हमने जी जान लगाई
डीएनडी के मुद्दे पर कैसे लड़ाई लड़ी
डी एन डी टोल फ्री कराना भी जीवन की बड़ी उपलब्धि मानता हूँ लेकिन इसके लिए सिर्फ मैं अकेला नहीं था, सभी फोनरवा के सदस्यों समेत सभी आर डब्ल्यू ए साथ थे नॉएडा के निवासी भी साथ थे जिससे हमें जीत मिली
आपके जीवन का सक्सेस मंत्र क्या है
अगर आप ईमानदारी और मेहनत से कोई काम करते हैं तो भले ही देर लगे लेकिन सफलता जरूर मिलती है मैने भी यही कोशिश की है की बिना बेईमानी के काम को किया और पूरी मेहनत के साथ किया।
आपका रोल माडल कौन कौन है जीवन में
नॉएडा के कई सारे लोग हैं जैसे एमिटी के अशोक चौहान ,डॉंक्टर महेश शर्मा ,मायावती जी ,मुलायम सिंह जी और पीएम मोदी जी सभी मेरे रोल मॉडल हैं जिन्होंने छोटे से घर और इलाकों से निकल कर इतिहास में अपना नाम किया
क्या आप भगवान पर भरोसा करते है
हाँ बिलकुल में भगवान् में विश्वास करता हूँ ,दिल्ली स्थित कालका जी मंदिर भी जाता हूँ
जीवन में सबसे ज्यादा की किन किताबो का प्रभाव पड़ा
किताबें वहीँ पंसन्द हैं जिनसे लोगों को रोजगार मिल सके और लोग सक्षम हो सकें
किस तरह की फिल्म आपको पसंद है
फिल्मो में मेरी कोई भी रूचि नहीं हैं मेरा मानना हैं की फ़िल्में पूरी तरह काल्पनिक होती हैं इसके बजाय हमने ऐसे तरह ध्यान देना चाहिए जिससे लोगों को रोजगार मिल सके
गाने किस तरह के पसंद है आपको
जब लोगों के पास दाल रोटी का जुगाड़ होगा तभी संगीत लोग जाएंगे इस लिए बजाय मेरा ध्यान लोगों को रोजगार पहुँचाना हैं
खेलों में आपकी क्या रूचि है
अब तो काफी मंहगे खेल हो गए हैं जैसे क्रिकेट और गोल्फ ,हमने तो अपने गाँव में कबड्डी ,हॉकी जैसे देशी खेल ही खेलें हैं हाकी के जादूगर ध्यानचंद जी का खेल बेहद पसंद है
मोदी जी के काम से कितना संतुष्ट हैं
पीएम मोदी के काम से में बेहद संतुष्ट हूँ जिस तरह से देश में करप्शन और क्राइम को खत्म करने का बीड़ा उठाया है वो अपने आप भी सराहनीय है ,जिस तरह से मोदी जी ने पुरे विश्व का नाम रोशन किया है वो बेहद ही अच्छा काम हैं।