TRAFFIC INTEGRATION PLAN WILL BE APPLICABLE IN ALL NOIDA METRO STATIONS : SHAILENDRA K BHATIA OSD
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
एनएमआरसी के ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया का कहना है की नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की 11 वी में बोर्ड बैठक में ट्रैफिक इंटीग्रेशन प्लान को लेकर निर्णय लिया गया जिससे मेट्रो में सफर करने के लिए लोगों को दिक्कतो का समाना न करना पड़े और ट्रैफिक इंटीग्रेशन प्लान सभी स्टेशनों पर लागू होगा पहले एनएमआरसी द्वारा शहर के ट्रैफिक जंक्शन मेट्रो स्टेशनों के लिए मल्टी मॉडल ट्रैफिक इंटीग्रेशन प्लान तैयार किया था। इसके तहत मेट्रो स्टेशनों के नीचे बसों, रिक्शा, टेंपो, टैक्सी, दोपहिया वाहन के अलावा पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई थी। बोर्ड बैठक में मुख्य सचिव ने इस प्लान को सभी मेट्रो स्टेशनों पर लागू करने को कहा है।