BEST EFFORTS ARE BEING MADE TO RESOLVE PUBLIC GRIEVANCES : SDM SADAR RAJESH KR SINGH
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
गौतम बुद्ध नगर के उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने टेन न्यूज़ से बात करते हुए बताया की जब एक अधिकारी को पद मिलता है तो उसको ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाना चाहिए वही उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने एक खास चर्चा पर बताया की जब से उन्होंने एसडीएम का पदभार संभाला तब से जिलाधिकारी के मार्गदर्शन के तहत अपने ऑफिस पर बैठकर जनता की जो भी समस्या थी उनको निपटाने का काम किया और उनकी पूरी बात सुनकर पूरी गुणवक्ता से उनके समाधान भी किया । जिससे जनता को काफी ख़ुशी मिलती है और मुझे तब ख़ुशी मिलती जब जनता निराश होकर न जाए। वही गौतम बुद्ध नगर में स्वक्छ पर्यावरण को रखने के लिए ज़िला प्रसाशन की तरफ से जागरूकता फैलाई गयी । लेकिन पर्यावरण को लेकर नॉएडा और ग्रेटर नोएडा मे काफी समस्या बनी हुई थी । इसको लेकर हम काफी सर्तक रहे और जिलाधिकारी के निर्देश के अनुसार हमने अपने सर्किल मे अवैध रूप से चल रहे मिक्सर प्लांट को बंद करवाके उनके खिलाफ कार्यवाही करी । यही नही जिस तरीके जो लोग स्वक्छ पर्यावरण का उलंघन करते है जैसे खुले मे कूड़ा जलाकर ज्यादा प्रदूषण फैलना उसको बंद करवाया । अगर जो भी कूड़ा जलाते हुए पकडे भी गए उनको क़ानूनी धारा में दंडित भी किया गया।
स्वक्छ नोएडा और ग्रीन नोएडा की अगर बात करते है तो नोएडा – ग्रेटर नोएडा की तरफ से कूड़ा उठाने के लिये नए उपकरण लगाए भी गए। लेकिन शहर के अंदर कुछ समस्या है जो आने वाले समय मे समाधान कराना बहुत जरुरी है। जैसे कासना , भगेल , बिलासपुर और दनकौर में अवैध अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है और सड़को पर अवैध मार्किट लग रही है ये काफी चिंताजनक बात है मुझे लगता है की अगर इन्हे कोई खाली जगह दे दी जाएं जिससे जो सड़को पर अवैध अतिक्रमण फैल रहा है वो रुक जायेगा । अगर खनन की बात करे तो नोएडा – ग्रेटर नोएडा में खनन काम नही होता है लेकिन जो खनन की गाड़ी पडोसी राज्य से आती है जो अवैध रूप से उन पर सख्त करवाई होती है उससे भी पर्यावरण को काफी नुकसान होता है ।