MAA DURGA DEVOTEES LINED UP IN NOIDA TEMPLES FOR FIRST NAVRATRA WORSHIP

ROHIT SHARMA . TEN NEWS

नोएडा मे नवरात्रे  के पहले  दिन  सेक्टर 19 में स्थित सनातन धर्म मंदिर मे भक्तो का हजूम लगा हुआ है । वही आज सुबह से ही मंदिर मे श्रद्धालु की भीड़ देखने को मिली है । आपको बता दे की  , नवरात्रे मे आज पहले दिन देवी शैलपुत्री’की पूजा की जाती  है  और आज के दिन भक्त देवी  शैलपुत्री की पूजा करके माता से आशिर्वाद प्राप्त करते है।    चैत्र नवरात्र में नौ दिन के दौरान बहुत ही विधि-विधान से मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-उपासना का शास्त्रों में विधान है।वही प्रथम देवी शैलपुत्री के स्वरूप के बारे में हम आपको बताते है की  देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक हैं ‘शैलपुत्री’ जिनको मां का पहला स्वरूप कहा जाता है \। पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में पैदा होने के कारण इनका नाम ‘शैलपुत्री’ पड़ा। नवरात्र-पूजन के पहले दिन मां के शैलपुत्री रूप की पूजा और उपासना की जाती है। मां के इस रूप में दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित है।

 

 


VIDEO.PHOTO BY – JITENDER PAL- TEN NEWS

Leave A Reply

Your email address will not be published.