ग्रेटर नॉएडा में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
BY ASHISH KEDIA
PHOTOS AND VIDEOS BY LOKESH GOSWAMI
नॉएडा मेट्रो रेल कोऑपरेशन के संतोष यादव जी ने स्वस्थ जीवन के नुस्खे बताते हुए कहा, “मैं सात बजे के आसपास रात्रि-भोजन कर लेता हूँ और 9 बजे तक सो जाता हूँ. स्वस्थ जीवन के लिए खाने और सोने के बीच 2-3 घण्टे की मोहलत अत्यंत आवश्यक है और इससे पाचन शक्ति अच्छी रहती है. उन्होंने दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने महत्ता पर भी जोर दिया “.
डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट एन पी सिंह ने स्वस्थ जीवन और आजकल की दिनचर्या के बारे में चर्चा करते हुए बोला, “हमारे डीएनए पर भी हमारे विचारों का प्रभाव पड़ता है. बढ़ते बच्चों के मानसिक विकास का मूल ही उनके पुरे जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव रहता हैं. इसलिए उस उम्र में बच्चों को प्रारंभिक अवस्था में सकारात्मक माहौल मिलना चाहिए.”

