महिलाओं ने नोएडा में शराब ठेके में लगाई आग , की तोड़फोड़
ROHIT SHARMA , TEN NEWS
यूपी में योगी सरकार आने के बाद जहां कई शहरों पर शराब की दुकानों को लेकर लोगों का हंगामा बढ़ता ही जा रहा है और कई शराब के ठेकों पर आगजनी और तोड़फोड़ हो रही है वही अब नोएडा में भी इस तरह की घटनाएं शुरू हो गई है आज नोएडा थाना सैक्टर 49 के बरौला गांव में सैकड़ों महिलाओं ने इकट्ठा होकर शराब के ठेके पर तोड़फोड़ शुरू कर दी और शराब के ठेके के अंदर से शराब की पेटियां उठा उठा कर बाहर फेंक दी और उन पर आग लगा दी ,
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स वहां पहुंच गई और मामले को शांत कराया फिलहाल एतिहातन काफी पुलिस फोर्स अभी भी वहां पर मौजूद है तस्वीरों पर शराब के ठेके के अंदर से पेटियां की पेटियां और बोतल बाहर निकालकर तोड़ती यह महिला है इस बात से गुस्सा हैं कि इनके इलाके में यह शराब की ठेका खुला हुआ है जिसके चलते यहां पर शराब पीने वालों की तादात बढ़ती जा रही है जिसको लेकर महिलाएं काफी गुस्से में है और आज महिलाओं ने शराब के ठेके पर हमला बोल दिया आप देख सकते हैं कि किस तरह महिलाएं शराब की दुकान के अंदर घुसकर वहां से पेटियां बाहर निकाल रही हैं|
महिलाएं इस तरह गुस्सा थी कि उन्होंने शराब की बोतलों को बाहर निकाल कर उन को आग के हवाले कर दिया फिलहाल जैसे ही मामले की सूचना नोएडा पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर जाकर महिलाओं को शांत कराया और वहां पर भारी फोर्स तैनात कर दीजिए ताकि मामला ना बिगड़े लेकिन जिस तरह से नई सरकार आने के बाद शराब को लेकर महिलाएं सामने आ रही हैं उनका विरोध आ रहा है तो कहीं ना कहीं नई सरकार को शराब बंदी को लेकर कुछ ना कुछ कदम जरूर उठाना पड़ेगा
