डॉ महेश शर्मा ने किया नोएडा दिवस का उद्घाटन, शहर को बताया यूपी की शान @dr_maheshsharma

ROHIT SHARMA , TEN NEWS

TEN NEWS LOGO

नोएडा मे आज नोएडा के 41वे स्थापना दिवस पर सेक्टर 21A  स्टेडियम मे एक क्रिकेट  मैच का आयोजन किया गया |

इस मौके पर  केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने इस मैच का उद्घाटन किया इस अवसर पर नोएडा प्रधिकरण के सभी अधिकारी और नोएडा की पूर्व विधायक बिमला बाथम  सहित गणमान्य लोग भी शामिल थे

 

इस मौके पर डॉ महेश शर्मा ने सम्भोदित करते हुए कहा कि आज बड़े हर्ष का दिन  है कि आज हम सभी लोग मिलकर नोएडा का 41वा स्थापना दिवस मना रहे है  और नोएडा ने सभी लोगो को कुछ ना कुछ दिया  है चाहे वो बाहर से आए लोग हो या फिर यहाँ के मूल निवासी हो , नोएडा उत्तर प्रदेश की शान है और नोएडा उत्तर  प्रदेश का विंडो शो है ये नोएडा किसी जाति , धर्म से बड़ा ये नोएडा शहर , नोएडा ने देश को इंटरनेशनल स्तर पर नाम रोशन किया है



आज नोएडा किसी भी स्तर से कम नही है चाहे वो राजनीति मे हो या मल्टीनेशनल  कंपनिया हो ,डॉ महेश शर्मा ने नोएडा की तारीफ करते हुए कहा कि नोएडा ने इन 41 सालो मे कई मिशाले कायम की है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.