निवेशकों ने किया ऐरवेल बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन, पैसा लौटाने की मांग

PHOTO,VIDEO,BY- JITENDER PAL- TEN NEWS

airwel

 

STORY BY- ROHIT SHARMA

नोएडा नोएडा एक्सटेंशन मे ऐरवेल बिल्डर्स के खिलाफ आज निवेशकों ने प्रदर्शन किया और ऐरवेल के खिलाफ नारे भी लगाए ,नोएडा एक्सटेंशन मे फ्लैटो पर कब्ज़ा पाने के लिए निवेशक अब किसी भी हद तक जाने की ठान चुके है इसी सिलसिले मे आज ऐरवेल साइड पर सैकड़ो निवेशक पहुंच गए और वहा पर प्रदर्शन करने लगे। निवेशकों ने आरोप लगया कि उन्होंने 2013 मे नोएडा एक्सटेंशन पर बन रहे ऐरवेल बिल्डर के इंटेलसिटी मे स्टूडियो अपार्टमेंट के लिए बुकिंग थी और ऐरवेल बिल्डर ने वादा किया था कि दिसम्बर 2016 मे उन्हें फ्लैटो पर पजेशन दे दिया जायेगा। लेकिन अब तक साइड पर 10 % ही काम हुआ है ऐसे मे कब फ्लेट का निर्माण होगा कब पजेशन मिलेगा। अब निवेशकों का कहना है अब उन्हें फ्लैट नही बल्कि पैसा चाहिए ,निवेशकों ने बताया की अब तक वह फ्लैट की 80 % फीसद पैसा दे चुके है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.