आईटीबीपी परिसर में परिवार कल्याण केन्द्र का उद्घाटन करती श्रीमति गरिमा सिंह तोमर

GREATER NOIDA TENNEWS REPORTER LOKESH GOSWAMI  भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की 39वीं वाहिनी लखनावली गाँव सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा के वाहिनी परिसर में वाहिनीं के जवानो व उनके परिवारजनो के लिये समय-समय पर विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी क्रम में 39वीं वाहिनीं परिसर में हिमवीर कर्मियों के परिवार कल्याण हेतु श्रीमति गरिमा सिंह तोमर, मुख्य संरक्षिका 39वीं वाहिनीं ने अथक प्रयास द्वारा वाहिनीं मुख्यालय में नयें परिवार कल्याण केन्द्र का उद्घाटन किया व महिलाओं के लिये ब्यूटी पार्लर कोर्स का शुभारम्भ किया गया।यह कोर्स  कुल 03 माह तक 39वीं वाहिनीं के प्रागंण में माह तक चलाया जाएगा तथा इस कोर्स के दौरान महिलाओं को थै्रडिंग, ब्लीच, फेषियल, मेनीक्योर, पेडीक्योर, वैक्स, हेयर स्टाईल, हेयर स्पा आदि का प्रषिक्षण दिया जाएगा। इस कोर्स में प्रथम बार भा0ति0सी0पु0बल के साथ-साथ केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की महिलाएं भी भाग ले रही हैं। कोर्स के उपरान्त इन महिलाओं को मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। जिससे महिलाएं अपने समय का सद्पयोग करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकती हैं व आत्मनिर्भर हो सकती हैं। मुख्य संरक्षिका महोदया द्वारा सदैव प्रयास रहता हैं कि वाहिनीं की महिलाओं हेतु कुछ न कुछ कल्याणकारी कार्यक्रम का सदैव आयोजन किया जाए।परिवार कल्याण केन्द्र व ब्यूटी पार्लर के उद्घाटन में मुख्य संरक्षिका महोदया के साथ श्रीमति पूजा जोषी व श्रीमति विमला देवी हावा सदस्या व अन्य हिमवीर परिवार की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
Leave A Reply

Your email address will not be published.