असिस्टेंट कमिश्नर की नीली बत्ती लगी कार दफ्तर से चोरी

ROHIT SHARMA

नोएड़ा में अपराधियों के निशाने पर अब सरकारी अधिकारी आ गए है जिसके चलते बदमाशो ने सेल्स टैक्स के दफ़्तर से सेक्स टेक्स के असिस्टेण्ड कमिश्नर की नीली बत्ती लगी गाड़ी चोरी कर ली और आसानी से फरार भी हो गए ।

नोएड़ा के सेक्टर -2 D 100 स्तिथ सेल्स टैक्स के सरकारी दफ्तर में खड़ी हुई नीली बत्ती लगी सूमो कार पर बदमाशों ने हाथ साफ कर दिया ।  नॉएडा के सेक्टर २ स्थिति वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर सिद्धार्थ शंकर शाही की टाटा सूमो कार उस समय चोरो हो गई जब रात्रि करीब 2 बजे कमिश्नर का ड्राइवर अनूप सिंह कार कार्यालय पर छोड़ कर चालक चला गया था सुबह देखा तो कार कार्यलया पर नहीं थी सबसे बड़ी बात तो यह हें की प्रदेश सरकार के आदेश के बाबजूद गाड़ी पर नीली बत्ती लगी हुई थी और गाड़ी चोरी उस समय हुई जब दो पुलिस कर्मी सेल्स टैक्स के सरकारी दफ्तर पर ड्यूटी पर मजूत रहते है  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी चोरी करने की सूचना सेल्स टैक्स अधिकारियो द्वारा थाना सेक्टर 20 पुलिस को दे दी है अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही रही है । हलकी एसपी सिटी नोएड़ा सेल्स टैक्स विभाग में तेनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही भी शुरूआती जाँच में सामने आना बता रहे है । क्योंकि  2 कॉन्सटेबल यहाँ निगरानी के लिए तेनात रहते है बावजूद उसके ये घटना कैसे घटी इस मामले की भी जाँच की जा रही है । अब इस तरह से सरकारी गाड़ी का सरकारी दफ़्तर से चोरी होना कई सवाल खड़े कर रहा है । क्योंकि सरकारी गाड़ी पर नीली बत्ती भी लगे होने की बात की जा रही है । इसका मतलब बदमाश नीली लगी गाड़ी से किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकते है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.