कम होने का नाम नहीं ले रहा अपराध नोएडा में फिर से लूट मार पीट

ROHIT SHARMA

सूबे में सत्ता बदलने पर भी उत्तरप्रदेश में अपराध अपनी चरम सीमा पर है। सोचा था कि सत्ता बदलने पर अपराध कम हो जायेंगे। पर ऐसा कुछ होता दिखाई नही दे रहा है, कुछ ऐसा ही गौतमबुद्ध नगर में भी देखने को मिल रहा है।

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा के फेज 3 थाने का है। आज सुबह 6 बजे के करीब एक युवक अपने निजी काम से नोएडा के पृथला गॉव से निकल रहा था तभी अचानक  दो युवक बाइक पर हत्यार से लैस होकर आए और सुंदर नामक युवक पर तमंचे की बट्ट से जानलेवा हमला किया। और उसकी चैन लूटकर हवा में हत्यार लहराते हुए फरार हो गए।वही पीड़ित की हालात ज्यादा गम्भीर है जिसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया । ये पूरी घटना कैमरे में कैद होने के बावजूद भी पुलिस अब तक अपराधियो का सुराग भी नही लगा पायी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.