भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की टीमों के मध्य एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन

LOKESH GOSWAMI TENNEWS 

39वीं वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, लखनावली कैम्प परिसर में  उत्तर पश्चिम (फ्रंन्टीयर) की क्षेत्रीय मुख्यालय (दिल्ली) की टीमों के मध्य एथलीट प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें पाॅच टीमें हिस्सा ले रही है। इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ एवं समापन श्री विपिन कुमार, द्वितीय कमान, 39वीं वाहिनी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में भाग ले रही 22वीं वाहिनीं (दिल्ली), 26वीं वाहिनीं (लुधियाना), 30वीं वाहिनी (जालंधर), 39वीं वाहिनी (ग्रेटर नोएडा) व 51वीं वाहिनी (पटियाला) ने शानदार मार्चपास किया तथा खेल भावना से अच्छे खेल प्रदर्शन कर बल के सभी पदाधिकारियों का दिल जीता। इस एथलीट प्रतियोगिता में छोटी दूरी की दौड, मध्य दूरी की दौड, लम्बी दूरी की दौड, शाॅट पुट, डिस्क थ्रो, हेम्मर थ्रो, जैबलिन थ्रो रिले दौड, बाधा दौड, 20 कि.मी वाक एवं डेकाथलान (10 इवेन्ट्स) आदि शामिल है। श्री विपिन कुमार, द्वितीय कमान, द्वारा कहा गया कि बल के खिलाडी सभी एथलीट प्रतियोगिताओ मे राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहे हैं तथा अपने देश और बल के लिए विभिन्न पदक जीतकर नाम रोशन किया हैं। सभी टीमों के खिलाडीे उच्च कोटि के अनुशासन, जोश व अपनी पूर्ण क्षमता के साथ प्रर्दशन किया। श्री विपिन कुमार, द्वितीय कमान, द्वारा खिलाडियों कोे उनके बेहतर भविष्य के लिये शुभकामानाएँ दी व खेल समाप्ति की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में 26वीं वाहिनी जालंधर ने प्रथम एवं 39वीं वाहिनी ग्रेटर नोएडा ने द्वितीय स्थान ने प्राप्त किया जिन्हें श्री विपिन कुमार, द्वितीय कमान, 39वी वाहिनी द्वारा पुरस्कृत किया गया।श्री विपिन कुमार, द्वितीय कमान, 39वीं वाहिनी द्वारा एथलीट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 26वी वाहिनी जलंधर को पुरस्कृत करते हुए।
Leave A Reply

Your email address will not be published.